फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shocking facts disclosure about Kitty scam by BJP woman leader  

एक या दो नहीं बल्कि इतने लोगों को बीजेपी नेत्री ने लगाया चूना,  खुद किए चौंकाने वाले खुलासे

Thu, 24 Aug 2017 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 24 Aug 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
shocking facts disclosure about Kitty scam by BJP woman leader  

करोड़ों के किट्टी घोटाले में ग‌िरफ्तार हुई भाजपा नेत्री ने कई चौंकाने वाले खुलासे क‌िए। नेत्री ने एक या दो नहीं बल्क‌ि इतने लोगों को चूना लगाया है क‌ि आप जानकर चौंक जाएंगे। इसका खुलासा भाजपा नेत्री ने खुद क‌िया। आगे जान‌िए पूरी कहानी...

विज्ञापन


किट्टी प्रकरण में करीब 40 करोड़ पार लगाने का अनुमान है। प्रारंभिक पड़ताल में किट्टी संचालिका गुरप्रीत कौर ने 12-14 करोड़ की रकम डकार लेने की बात कबूली है। हालांकि पुलिस का मानना है कि पूरे प्रकरण का परत दर परत खुलासा होने पर ही रकम की वास्तविकता सामने आ सकती है।
विज्ञापन


आमजन की जमा पूंजी के बारे में पुलिस को खुलासा करना है। किट्टी संचालिका गुरप्रीत कौर की गिरफ्तारी के बाद एकबारगी ऐसा लगा कि पूरा शहर ही अपनी रकम को लेकर जीआईजी मार्ट पर उमड़ आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दंपति ने करीब चालीस करोड़ डकारे

shocking facts disclosure about Kitty scam by BJP woman leader  
women

​मंगलवार देर रात तक हरिद्वार कोतवाली से लेकर जीआईजी मार्ट तक हुजूम उमड़ा रहा। हर कोई अपनी जमा पूंजी को लेकर बेचैन दिखाई दिया तो कोई गुस्से में हाथ पांव पटकता रहा। कानून व्यवस्था मुद्दा न जाए लिहाजा पुलिस के भी हाथ पांव फूलते रहे।  

चर्चा ये है कि लंबे समय से किट्टी के अवैध धंधे का संचालन कर रहे दंपति ने करीब चालीस करोड़ डकार लिए हैं। हालांकि ये अभी स्पष्ट नहीं है। पीड़ितों की संख्या अधिक होने से पुलिस के भी उनके बयान लेने से लेकर उनके नाम पते लिखने में पसीने छूट रहे हैं।

देर रात तक चली पूछताछ में किट्टी संचालिका ने 14 करोड़ की रकम कबूली है। हरिद्वार पुलिस ही अब अपनी जांच में इस गुत्थी को सुलझा सकती है कि आखिर कितने आमजन की कितनी रकम डूबी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed