फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shiva Mahapuran gets welfare by just listening: Chamoli

शिव महापुराण सुनने मात्र से हो जाता है कल्याण : चमोली

Mon, 05 Aug 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Shiva Mahapuran gets welfare by just listening: Chamoli
अजबपुर के सरस्वती विहार प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाल?
देहरादून। सरस्वती विहार विकास समिति की ओर से आयोजित शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ रविवार को हुआ। इस अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही शिव पार्वती की झांकी भी निकाली गई। कलशयात्रा के दौरान छात्रों ने लोगों को बेटी और पानी बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कलश यात्रा का शुभारंभ सरस्वती विहार ई ब्लॉक से हुआ। कलश यात्रा डी ब्लॉक, सी ब्लॉक, बी व ए ब्लॉक होते हुए शिव शक्ति मंदिर अजबपुर खुर्द पहुंची। कलश यात्रा में सिर पर कलश लिए महिलाओं के बीच शिव पार्वती की झांकी लोगों का मन मोह रही थी। कलश यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। शिव शक्ति मंदिर में कथा व्यास सुभाष चमोली ने लोगों का शिव महापुराण का मर्म समझाया। कथा व्यास ने कहा कि 18 पुराणों में शिव महापुराण का विशेष स्थान है। शिव पुराण के सुनने मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने गणेश पूजन, भद्र पूजन व हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पंचम सिंह बिष्ट, गजेंद्र भंडारी, बीएस चौहान, कैलाश तिवारी, विजय सिंह रावत, अनूप फर्त्याल, सुबोध मैठाणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed