फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shilpa Chauhan became the first woman IAS of Jaunsar Bawar

Dehradun News: जौनसार बावर की पहली महिला आईएएस बनीं शिल्पा चौहान

Tue, 22 Apr 2025 09:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Chauhan became the first woman IAS of Jaunsar Bawar
- यूपीएससी में की 188वीं रेंक हासिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
त्यूणी। तहसील क्षेत्र के ग्राम शेडिया निवासी शिल्पा चौहान ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाकर इतिहास रच दिया है। वह जौनसार बावर की पहली महिला आईएएस अधिकारी होंगी।

शिल्पा चौहान ने त्यूणी तहसील के साथ पूरे जौनसार बावर का नाम रोशन किया है। उन्हें सिविल सेवा परीक्षा में 188वीं रैंक मिली है। शिल्पा चौहान की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में हुई। इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ठियोग व बिलासपुर से कक्षा 10 और 12वीं की पढाई की। इसके बाद उन्होंने स्नातक डीएवी से करने के बाद दिल्ली से एक साल कोचिंग की। उन्होंने पहले ही प्रयास में परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनके पिता राजेंद्र सिंह चौहान भारतीय सेना में सेवारत हैं। आजकल वह दिल्ली में तैनात हैं। उनकी माता संगीता चौहान गृहिणी हैं। 23 वर्षीय शिल्पा चौहान के परीक्षा पास करने पर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, मधु चौहान, रामशरण नौटियाल आदि जनप्रतिनिधियों समेत क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed