{"_id":"6aab7cf62422a7d2d00ee975","slug":"pm-modi-birthday-special-puja-aarti-held-at-char-dhams-in-uttarakhand-badrinath-kedarnath-gangotri-yamunotri-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पीएम मोदी बर्थडे: चारों धामों में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विशेष पूजा-अर्चना, दीर्घायु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पीएम मोदी बर्थडे: चारों धामों में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विशेष पूजा-अर्चना, दीर्घायु की कामना
Thu, 17 Sep 2026 11:16 AM IST
Renu Saklani
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:16 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड के चारों धामों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पूजा और आरती कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गंगोत्री में पूजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड के चारों धामों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों ने विशेष धारा पूजन और धारा आरती की। इस दौरान मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...देहरादून: होमस्टे संचालकों को मिलेगा इको-फ्लावर बैज,पर्यटन विभाग की पहल, 10 मानकों पर परखी जाएगी ग्रीन मान्यता
विज्ञापन
तीर्थ पुरोहितों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। इसी तरह यमुनोत्री धाम, केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम में भी विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई। चारों धामों में प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की गई। जन्मदिन के अवसर पर धामों में धार्मिक अनुष्ठान और पूजा के माध्यम से प्रधानमंत्री के लिए मंगलकामना की गई।
विज्ञापन