फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake MBBS Admissions in Uttarakhand Five Suspicious Certificates Cancelled Says Medical Education Director

देहरादून: फर्जी MBBS दाखिले पर मेडिकल एजुकेशन निदेशक का बयान- पांच संदिग्ध प्रमाणपत्र मिले, किए गए रद्द

Thu, 17 Sep 2026 11:02 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 17 Sep 2026 11:02 AM IST
सार

उत्तराखंड में एमबीबीएस दाखिले के लिए हुई नीट काउंसलिंग में पांच अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र संदिग्ध पाए गए। मामला सामने आते ही संबंधित जिला अधिकारियों को भेजा गया और प्रमाणपत्र रद्द कर दिए गए।
 

विज्ञापन
Fake MBBS Admissions in Uttarakhand Five Suspicious Certificates Cancelled Says Medical Education Director
मेडिकल एजुकेशन निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना - फोटो : ANI

विस्तार

मेडिकल एजुकेशन निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि उत्तराखंड में नीट काउंसलिंग पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से होती है। इसमें अभ्यर्थियों की मेरिट और परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के दौरान पांच अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र संदिग्ध पाए गए। इसकी जानकारी तुरंत संबंधित जिला अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद प्रमाणपत्र रद्द कर दिए गए। डॉ. सयाना के अनुसार, फिलहाल नीट काउंसलिंग का दूसरा चरण चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून: होमस्टे संचालकों को मिलेगा इको-फ्लावर बैज,पर्यटन विभाग की पहल, 10 मानकों पर परखी जाएगी ग्रीन मान्यता

शैक्षणिक सत्र अभी शुरू नहीं हुआ है, इसलिए इन छात्रों ने कॉलेज में पढ़ाई शुरू नहीं की है। कॉलेज स्तर पर दाखिले के समय प्रमाणपत्रों का भौतिक सत्यापन भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि आगे से उत्तराखंड की नीट काउंसलिंग से लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र, चाहे वे डोमिसाइल या किसी अन्य श्रेणी के आधार पर दाखिला ले रहे हों, संबंधित प्रमाणपत्र जारी करने वाले प्राधिकरण को भौतिक सत्यापन के लिए भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed