फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sexual assault Attempt on two minor Girls in udhamsingh nagar

उत्तराखंड: दो नाबालिग किशोरियों के साथ दुराचार का प्रयास, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 27 Mar 2019 07:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर/जसपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर/जसपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Mar 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Sexual assault Attempt on two minor Girls in udhamsingh nagar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में क्षेत्र निवासी एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


वहीं, क्षेत्र निवासी एक अन्य महिला ने एक युवक पर उसकी बेटी से साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जसपुर निवासी महिला ने तीन लोगों पर उसकी बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बच्ची की मां का आरोप है कि बीते मंगलवार की शाम उसकी बेटी घर के पास पार्क में खेल रही थी। इसी समय पड़ोसी नेकपाल पार्क में पहुंचा और उसकी बेटी को टॉफी देने के बहाने अपने घर ले गया और उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची ने शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। बच्ची ने घर आकर मां को सारी बात बताई। थाना प्रभारी बीडी जोशी ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर नेकपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।  कुछ समय पूर्व ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी ने मासूम बच्चे के साथ कुकर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। 

वहीं, क्षेत्र निवासी अन्य महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 21 मार्च को क्षेत्र निवासी एक युवक ने उसकी 17 वर्षीय बेटी को अगवा कर उसके साथ दुराचार की कोशिश की। आरोप है कि वह धमकी देकर उसकी बेटी के साथ शादी का दबाव बना रहा है।

विरोध करने पर वह उसकी बेटी को पीटता भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, जसपुर की एक महिला ने तीन युवकों के खिलाफ उसकी बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने बताया कि उसका पति दिव्यांग हैं और उनकी पांच बेटियां हैं। रविवार शाम उसकी बेटी अपने दादा को खाना देकर चाचा के घर से आ रही थी। इसी समय रास्ते में सोनू, अजय और सोनू ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी। शोर मचाने पर तीनों फरार हो गए। एसएसआई गोविंद सिंह अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed