फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sex racket runs through whatsapp

#WhatsApp पर सेक्स रैकेटः मकान में मारा छापा तो लड़कियों की हालत देख पुलिस को आई शर्म

Sat, 17 Jun 2017 04:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 17 Jun 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
sex racket runs through whatsapp
sex racket in dehradun

व्हाट्सएप से चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। बताए गए मकान में छापेमारी के ‌दौरान लड़कियां जिस हालत में मिली उन्हें देख पुलिस टीम को भी शर्म आ गई।

विज्ञापन


पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने वन विहार स्थित मकान में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से दो दलाल, दो ग्राहक और दस लड़कियों को पकड़ा। रैकेट संचालक फरार है। वह रैकेट ऑनलाइन चलता था। ग्राहकों की बुकिंग पर देहरादून के अलावा उत्तर प्रदेश और दिल्ली से लड़कियां आती थी।
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रदीप राय के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक सदर ने पटेलनगर और क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस के साथ शिमला बाईपास स्थित वन विहार में संदीप शर्मा के मकान में छापा मारा। मकान के अंदर अलग-अलग कमरों में कुछ लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। एक कमरे में कुछ लड़कियां और दलाल आपस में लेन-देन की बातें कर रहे थे। पुलिस ने मकान की तलाशी लेकर चार युवकों और दस लड़कियों को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

sex racket runs through whatsapp
सेक्स रैकेट



एसपी सिटी के मुताबिक राबर्ट निवासी राजपुर रोड लड़कियों के लिए ग्राहक ढूंढता था। एसपी के मुताबिक सेक्स रैकेट संचालन में राशिद निवासी एमडीडीए केदारपुर, संदीप शर्मा निवासी वन विहार, योगेश निवासी नारी निकेतन पुल केदारपुरम, नरेश कुमार निवासी कररावत माणकपुर पालक रेवाडी हरियाणा और क्लेमेंटटाउन निवासी 33 साल की एक युवती को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक रैकेट राबर्ट चलाता है। राशिद और क्लेमेंटटाउन निवासी युवती कमीशन पर दलाली करते थे। योगेश और नरेश ऑनलाइन बुकिंग करके आए थे। जबकि संदीप अपने मकान में रैकेट संचालित कराता था। संदीप को धंधे का 30 फीसदी कमीशन मिलता था।

पुलिस ने पकड़े गए पांचों लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। छापामार टीम में एएसपी सदर लोकेश्वर सिंह, दिलबर सिंह, प्रेम कोरंगा, विपिन बहुगुणा, सतेंद्र नेगी, सतेंद्र बुटोला, सुरभि राणा, अजय कुमार आदि मौजूद थे। 

रैकेट से जुड़ी है लंबी चेन

sex racket runs through whatsapp
sex racket - फोटो : amarujala

सैक्स रैकेट से दून के कई लोग जुड़े हैं। दलालों और लड़कियों के मोबाइल फोन की छानबीन में कई सफेदपोश, व्यवसायी और नामी लोगों के नंबर मिले हैं। पुलिस इन नंबरों की छानबीन में जुट गई है। 

जैसी लड़की, वैसे पैसे 
राशिद ने पूछताछ में बताया कि एक लड़की 10 से 20 हजार रुपये में आती थी। ग्राहकों की पसंद पर लड़कियों को बुलाया जाता था। ग्राहकों की डिमांड पर लड़कियों को होटलों में भी रुकवाया जाता था। 

व्हाट्सएप से ग्राहक को भेजी जाती थी फोटो
राशिद के मुताबिक ढाई साल से वह धंधे से जुड़ा है। ग्राहक को पसंद करने के लिए लड़कियों की फोटो उपलब्ध कराई जाती थी। फोटो व्हाट्सएप से भेजी जाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed