फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sewer digging in Shiv Vihar Colony resulted in the loss of 15 drinking water connections, leading to a water crisis.

Dehradun News: शिव विहार कॉलोनी में सीवर खोदाई से 15 पेयजल कनेक्शन टूटे, पानी का संकट

Thu, 14 May 2026 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Sewer digging in Shiv Vihar Colony resulted in the loss of 15 drinking water connections, leading to a water crisis.
हरबर्टपुर के वार्ड नंबर सात विकासनगर मार्ग पर टूटी पेयजल लाईन से बहता पानी। संवाद
विकासनगर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 स्थित शिव विहार कॉलोनी में सीवर लाइन बिछाने के लिए हुई खोदाई के कारण 15 पेयजल कनेक्शन टूट गए हैं। तीन दिन पहले हुई इस घटना से कॉलोनी में पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया है, जिससे निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था की ओर से टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है लेकिन लोगों को पानी लेने के लिए सड़क तक आना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष विकास शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने परियोजना प्रबंधक भागेंद्र राणा से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया पूरे शहर में अनियोजित तरीके से खोदाई की जा रही है। उन्होंने कहा कार्यदायी संस्था मनमाने ढंग से कहीं भी सड़कें खोद देती है। उन्होंने सुझाव दिया खोदाई के दौरान जलसंस्थान का एक कर्मचारी मौजूद रहना चाहिए। इससे पेयजल लाइनों को नुकसान से बचाया जा सकेगा और लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी नहीं होगी। परियोजना प्रबंधक ने बताया अस्थायी लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है और जल्द ही पेयजल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

हरबर्टपुर के वार्ड नंबर सात विकासनगर मार्ग पर टूटी पेयजल लाईन से बहता पानी। संवाद

हरबर्टपुर के वार्ड नंबर सात विकासनगर मार्ग पर टूटी पेयजल लाईन से बहता पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed