फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   seventh class student jump in ganga after beaten by youth in haridwar

दो किशोरों के पीटने से क्षुब्ध होकर सातवीं के छात्र ने गंगनहर में लगाई छलांग, नहीं लगा कोई सुराग

Sat, 24 Aug 2019 09:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 24 Aug 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
seventh class student jump in ganga after beaten by youth in haridwar

हरिद्वार के मायापुर क्षेत्र के सरस्वती शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल के कक्षा सात के एक छात्र ने ऋषिकुल पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। छात्र में गंगनहर में छलांग लगाने के बाद जल पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छात्र को कुछ लड़के दो दिन से बुरी तरह पीट रहे थे। इसी बात से परेशान होकर उसने गंगनहर में छलांग लगाई है। स्थानीय पुलिस इस पहलू की भी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


 घटना शुक्रवार दोपहर की है। ऋषिकुल पुल से एक छात्र को गंगनहर में कूदता देखकर राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब पड़ताल की तो पता चला कि ऋषिकुल नई बस्ती के रहने वाले छात्र अनुराग पुत्र हैप्पी जायसवाल ने छलांग लगाई है। इधर, छात्र के कूदने की सूचना मिलते ही परिजन और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में एकत्र हो गए।  जल पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले भी हुआ था झगड़ा

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को छुट्टी होने के बाद छात्र को स्कूल के बाहर ही दो किशोरों ने बेरहमी से पीटा था। कालोनीवासियों का यह भी कहना है कि बृहस्पतिवार को भी उसे डंडों से बुरी तरह पीटा गया था। आशंका जताई जा रही है कि छात्रों से परेशान होकर उसने गंगनहर में छलांग लगाई। 

जानकारी के अनुसार चार दिन पूर्व भी स्कूल में उसका झगड़ा हुआ था। एक बात यह भी निकलकर आ रही है कि एक साथी छात्रा से बातचीत करने को लेकर उस छात्रा के मोहल्ले के युवक भी उसे परेशान कर रहे थे। पुलिस इस पहलू पर जांच में जुटी है।

कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि छात्र ने छलांग क्यों लगाई है, इसकी तह तक जाने के लिए जांच कर रहे हैं। छात्र की पिटाई करने वाले किशोरों की भी तलाश कर रहे हैं। उनका कहना है कि इसके बाद ही हकीकत सामने आ सकेगी। उन्होंने बताया कि अनुराग के पिता ऋषिकेश में प्राईवेट नौकरी करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed