फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   seven thousand bsnl broadband closed after cyber attack 

BSNL पर साइबर अटैक: उत्तराखंड में सात हजार ब्रॉडबैंड बंद, इस नंबर पर कॉल कर लें जानकारी

Mon, 31 Jul 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 31 Jul 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
seven thousand bsnl broadband closed after cyber attack 

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के सर्वर पर बड़े साइबर अटैक से प्रदेश के करीब सात हजार ब्रॉडबैंड मॉडम ठप हो गए हैं। इन सभी को सुधारने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। रविवार को भी बीएसएनएल के विशेषज्ञों की टीम मॉडम को रिसेट करने और सर्वर दुरुस्त करने में जुटी रही।

विज्ञापन


दो दिन पहले बीएसएनएल के मुख्य सर्वर पर साइबर अटैक हुआ। इसकी वजह से ब्रॉडबैंड सेवाएं पूरी तरह से ठप हो चुकी हैं। बीएसएनएल से मिली जानकारी के मुताबिक करीब सात हजार ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर इसका असर पड़ा है। 

विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर पर शिकायतों का अंबार

seven thousand bsnl broadband closed after cyber attack 

इनमें से करीब दो हजार ठीक कर लिए गए हैं। बीएसएनएल के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम रविवार को भी सर्वर दुरुस्त करने में जुटी रही। बीएसएनएल के डीजीएम राहुल रस्तोगी ने बताया कि आगामी दो से चार दिनों के भीतर सभी सेवाएं दुरुस्त हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि ग्राहक चाहें तो खुद भी अपने नजदीकी बीएसएनएल दफ्तर में जाकर मॉडम को रिसेट करा सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर पर शिकायतों का अंबार
साइबर अटैक का असर होने के बाद ठप पड़े सर्वर और ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रभावित होने से बीएसएनएल ने देहरादून के लिए हेल्पलाइन नंबर 0135-721110 जारी किया था। रविवार को दिनभर इस नंबर पर शिकायतें आती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed