{"_id":"587140fe4f1c1bfa781585b8","slug":"seven-road-blocked-due-to-heavy-snowfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बर्फबारी ने रोकी रफ्तार, जौनसार की सात सड़के बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बर्फबारी ने रोकी रफ्तार, जौनसार की सात सड़के बंद
ब्यूरो/ अमर उजाला, त्यूनी/साहिया
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
बर्फबारी के चलते आवागमन ठप हो गया।
- फोटो : AmarUjala
भारी हिमपात से जौनसार बावर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण सात मार्गों पर आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।
विज्ञापन
चकराता-त्यूनी, चकराता-नागथात, चकराता-लाखामंडल, जंगलात चौकी-खंडबा, चकराता-मगरोली, चकराता-रिखाड़, माख्टी- पोखरी-समाल्टा मोटर मार्ग पर बर्फबारी से वाहनों की आवागमन ठप हो गया है। करीब सौ से अधिक गांवों का संपर्क राजधानी देहरादून से कट गया है।
विज्ञापन
उधर, चकराता-त्यूनी मार्ग बंद होने से जहां त्यूनी तहसील के रोटा, अमराड़, कुनैन, भंदरोली, सावड़ा, दारागाड़, चिल्हाड़, बाणाधार, अलसी, नेवल, त्यूनी, बिरनाड़ समेत 80 गांव का संपर्क सीधे ब्लॉक मुख्यालय से कट गया है।
विज्ञापन
वहीं अन्य संपर्क मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने से 20 गांव का संपर्क आपस में कट गया है। अधीक्षण अभियंता केपी उप्रेती ने कहा कि मौसम साफ होते ही बर्फ को हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।