{"_id":"690913c8c61f573875054504","slug":"seven-medical-stores-in-patel-nagar-raided-two-sealed-dehradun-news-c-5-1-drn1013-826371-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पटेलनगर के सात मेडिकल स्टोर्स पर छापा, दो सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पटेलनगर के सात मेडिकल स्टोर्स पर छापा, दो सील
विज्ञापन
सुरक्षित और मानक के अनुरूप दवाओं की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) और ड्रग विभाग की टीम ने सोमवार को पटेलनगर के सात मेडिकल स्टोर्स पर छापा मारा। अनियमितताएं पाए जाने पर दो स्टोर को मौके पर ही बंद करवा दिया गया। दो अन्य स्टोर्स की खरीद-बिक्री गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई गई। सभी से जवाब मांगा गया है।
डीएलएसए की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने बताया कि पश्चिमी पटेलनगर के ए-वन फॉर्मेसी में सबसे ज्यादा अनियमितता मिली। यहां की फार्मासिस्ट प्रीति गोयल अनुपस्थित थीं। उनकी जगह स्टोर में 10वीं पास आशीष देवीलाल उपस्थित पाए गए। कोल्ड स्टोरेज फ्रिज का तापमान भी सही नहीं मिला। फॉर्मासिस्ट की गैर मौजूदगी और अन्य नियमों की अनदेखी के चलते स्टोर को उसी समय बंद करवाया गया। साथ ही ड्रग विभाग के कार्यालय में अतिशीघ्र स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। टीम ने महंत इंदिरेश अस्पताल के पास राधे मेडिकोज की जांच की, जहां प्रोपराइटर योगेश और फार्मासिस्ट शिवकुमार दोनों अनुपस्थित थे। टीम को यहां काशीराम नाम के फार्मासिस्ट मिले, लेकिन उनका लाइसेंस उत्तर प्रदेश में रजिस्टर्ड पाया गया। स्टोर में अत्यधिक गंदगी पाई गई। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए इस स्टोर को भी तुरंत बंद करवाया गया और ड्रग विभाग को स्पष्टीकरण देने को कहा है।
दो स्टोर्स की बिक्री पर लगी रोक
डीएलएसए की सचिव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दो अन्य स्टोर्स में भी अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद उनकी खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई। इनमें महंत इंदिरेश अस्पताल के पास सिमरन फॉर्मेसी में कुल पांच फार्मासिस्टों में से तीन पंजीकृत अनुपस्थित पाए गए। जो फार्मासिस्ट मौजूद थे, वे लाइसेंस पर पंजीकृत नहीं थे। वहीं, साई कृपा मेडिकोज में पंजीकृत फॉर्मासिस्ट जयवीर सिंह अनुपस्थित मिले। स्टोर के पास लाइसेंस की कॉपी भी उपलब्ध नहीं थी। इन अनियमितताओं के कारण इस स्टोर के क्रय-विक्रय पर भी रोक लगा दी।
विज्ञापन
अन्य अस्पतालों को निर्देश जारी
सचिव ने बताया कि एमपीएस मेडिकोज में एक्सपायर्ड दवाइयों के स्टोरेज की जांच की गई। टीम ने स्टोर के क्रय-विक्रय रजिस्टर को व्यवस्थित और सही करने के निर्देश दिए। वहीं, खालसा मेडिकल स्टोर में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इंदिरेश अस्पताल के पास स्थित ए-वन फॉर्मेसी में फार्मासिस्ट अंजुम उपस्थित पाई गईं। टीम ने वहां उचित दिशा-निर्देश दिए।