फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   seniour IAS officer bhaskar khulbe in PM modi team.

पीएम मोदी की टीम का हिस्सा बना उत्तराखंड का बेटा

Tue, 02 Aug 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 02 Aug 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
seniour IAS officer bhaskar khulbe in PM modi team.
भास्कर खुल्बे (बायें) - फोटो : AmarUjala
कुमाऊं के लाल भास्कर खुल्बे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में शामिल किया है। नैनीताल निवासी भास्कर पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। पिछले करीब दो वर्षों से प्रधानमंत्री कार्यालय में एडिशनल सेक्रेटरी के रूप में सेवा दे रहे भास्कर को सोमवार को सचिव पद पर नियुक्ति दी गई।
विज्ञापन


मूलत: तल्लीताल, नैनीताल निवासी भास्कर खुल्बे की शिक्षा-दीक्षा नैनीताल से हुई। 1980 में उन्होंने कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर से बीएससी किया। 1983 बैच के आईएएस भास्कर को बंगाल कैडर मिला।
विज्ञापन


उन्हें पहली नियुक्ति वेस्ट बंगाल फिशरीज कॉरपोरेशन में मिली। इसके बाद उन्हें डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनेल (डीओपी) में तैनाती मिली। बाद में वह पश्चिम बंगाल के रेजीडेंट कमिश्नर के रूप में दिल्ली में कार्यरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2014 में मिली थी पीएमओ में नियुक्ति

seniour IAS officer bhaskar khulbe in PM modi team.
नरेंद्र मोदी - फोटो : getty

लंबे समय तक अलग-अलग पदों पर रहने के बाद 2014 में उन्हें पीएमओ में नियुक्ति मिली। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद बेहद ईमानदार और मेहनती छवि रखने वाले भाष्कर को एडिशनल सेक्रेटरी के रूप में नियुक्ति मिली।

टिहरी गढ़वाल के दिवली गांव कीर्तिनगर निवासी उनके साले भारत पांडे ने बताया कि सोमवार को उन्हें पीएमओ में सचिव नियुक्त किया गया है।

दिल्ली में व्यवसायी भारत ने बताया कि उनकी पत्नी मीता खुल्बे भी ऑर्डिनेंस सर्विसेज में आईएएस रही हैं। बाद में पारिवारिक कारणों से उन्होंने वीआरएस ले लिया। उन्होंने बताया कि खुल्बे की नियुक्ति से उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed