{"_id":"5df4fbfa8ebc3e87a02347a7","slug":"senior-students-harassing-juniors-at-srinagar-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में सीनियर छात्रों पर जूनियरों को परेशान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में सीनियर छात्रों पर जूनियरों को परेशान करने का आरोप
Sun, 15 Dec 2019 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में सीनियर छात्र की ओर से जूनियर को परेशान करने का मामला प्रकाश में आया है। सीनियर ने जूनियर को अपनी फ़ाइल बनाने के लिए कहा, लेकिन जूनियर ने नहीं बनाई।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसे रैगिंग का मामला मानने से इनकार किया है। मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी गयी है। बताया जा रहा है कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के दो सीनियर छात्रों ने एमबीबीएस बैच 2019 के छात्र को अपना काम करने को दिया। जिसे जूनियर ने करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
जिस पर सीनियर ने उसे परेशान किया। संस्थान के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने रैगिंग से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि फाइल न बनाने पर दोनों में विवाद हो गया। मामला संज्ञान में आने पर जांच कमेटी गठित की गई है। जिसके वह स्वयं अध्यक्ष हैं और प्रो. पुष्पेंद्र सचिव बनाए गए हैं। रविवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
विज्ञापन