फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Self. Matri Shakti Samman program was organized on the 84th

राज्य आंदोलनकारियों का हाउस टैक्स माफ करने का लाया जाएगा प्रस्ताव : मेयर

Mon, 30 Oct 2023 01:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Self. Matri Shakti Samman program was organized on the 84th
Iस्व. सुशीला बलूनी की 84वीं जयंती पर पांच महिलाएं मातृ शक्ति सम्मान से सम्मानित
विज्ञापन

I

I
I

Iउत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने किया आयोजनI

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से उत्तराखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली स्व. सुशीला बलूनी की 84वीं जयंती पर मातृ शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंदोलनकारियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पांच महिलाओं को मातृ शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि स्व. बलूनी को लोग हमेशा याद रखें इसके लिए शहीद स्मारक जाने वाले मार्ग या नेशविला रोड का नाम तय कर उनके नाम से किया जाएगा। उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। साथ ही राज्य आंदोलनकारियों को हाउस टैक्स छूट देने के लिए प्रस्ताव नगर निगम की बोर्ड बैठक में लाया जाएगा। आर्येन्द्र शर्मा ने कहा कि सरकार स्व. सुशीला बलूनी के नाम से कोई योजना या सम्मान शुरू कराए।
विज्ञापन




अशोक वर्मा ने 1994 के दौर में नगर पालिका के घटनाक्रम का जिक्र किया। मुख्यमंत्री की ओर उनके प्रतिनिधि हरीश कोठारी ने उनका संदेश पढ़कर सुनाया और उनके परिजनों को सौंपा। जनकवि अतुल शर्मा ने कविता पढ़ी। स्व. बलूनी के साथ आंदोलन में रही रामेश्वरी बड़थ्वाल, पुष्पलता सिलमाणा, मुन्नी खंडूड़ी, सत्या पोखरियाल, शोभा बहुगुणा, गुरदीप कौर, कुसुमलता शर्मा, सरिता गौड़ उन्हें याद कर भावुक हो उठी। इस दौरान रीना सेमवाल, मोना कौल, मधु जैन, सुनीता प्रकाश व रंजना शर्मा के साथ ही सुशीला बलूनी के साथ प्रथम दिन भूख हड़ताल पर बैठने वाले रामपाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने संचालन किया गया। अंत में रवींद्र जुगरान ने अध्यक्षीय भाषण देकर कार्यक्रम में लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री विवेकानंद खंडूड़ी, पूर्व मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत, संस्थापक अध्यक्ष केएल अरोड़ा, अतुल जोशी, शशि बहुगुणा, मनोज नौटियाल, ओमी उनियाल, विनोद नौटियाल, जगमोहन मेहंदीरत्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed