फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Theft Dehradun Crime Young man entered the house beat him to death with sticks

Dehradun: हत्याकांड का खुलासा...चोरी की नीयत से घर में घुसा था युवक, लाठी-डंडों से पीटकर की गई थी हत्या

Mon, 11 Mar 2024 07:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 11 Mar 2024 07:47 AM IST
सार

घटना की रात्रि ईदगाह के पास वाली बस्ती में साजिद नाम के व्यक्ति के घर के पास कुछ लोगों ने किसी व्यक्ति के साथ मारपीट की है। पुलिस ने शक के आधार पर साजिद को हिरासत में लेकर सख्ती के साथ पूछताछ की उसने हत्या की बात कबूल कर ली। 

विज्ञापन
Theft Dehradun Crime Young man entered the house beat him to death with sticks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सेलाकुई पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में शामिल दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। बीते 20 जनवरी को इमरान चोरी के लिए एक घर में घुसा था। इस पर आरोपियों ने उसे पकड़कर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी थी। जिसमें उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन


थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि बीते 21 जनवरी को सेलाकुई पुलिस को सूचना मिली थी कि आसन नदी स्थित शमशान घाट के पीछे एक युवक का शव पड़ा है। मृतक की पहचान हसनपुर सहसपुर निवासी इमरान के रूप में की गई थी। उसके सिर पर चोट के निशान थे। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए थे। एसआई रतन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में खुलासे के लिए टीम गठित की गई।
विज्ञापन


जांच में मृतक इमरान का दो दिन पूर्व ही जेल से छूटने की बात प्रकाश में आई। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि घटना की रात्रि ईदगाह के पास वाली बस्ती में साजिद नाम के व्यक्ति के घर के पास कुछ लोगों ने किसी व्यक्ति के साथ मारपीट की है। पुलिस ने शक के आधार पर साजिद को हिरासत में लेकर सख्ती के साथ पूछताछ की उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि वह गाड़ी चलाने का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी गिरफ्तार
बताया कि बीते 20 जनवरी को इमरान रात करीब 1:30 बजे चोरी करने की नीयत से उसके घर में घुस गया था। उसके जागने पर इमरान नदी की तरफ भाग गया। उसने अपने पुत्र उमर के साथ इमरान को पकड़ लिया और बस्ती ले आए। शोर-शराबा सुनकर बस्ती में रहने वाले अन्य लोग आमिर, सहबान, रीना, जावेद, गोविंद, शमशाद वहां आ गए। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान साजिद, उसके बेट उमर, जावेद, सहबान और आमिर ने इमरान को लाठी-डंडों से पीटा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।


Uttarakhand Cabinet: धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, लोकसभा चुनाव से पहले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मौके पर मौजूद अन्य लोगों को हत्या की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने साजिद निवासी पीठ वाली गली सेलाकुई, मूल निवासी ग्राम चेहडी, थाना रामपुर मनिहारन, जनपद सहारनपुर यूपी, जावेद और सहबान दोनों निवासी पीठवाली गली को रविवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। साजिद की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडे भी बरामद किए गए हैं। हत्या में शामिल साजिद के पुत्र उमर और भांजे आमिर निवासी पीठ वाली गली सेलाकुई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed