{"_id":"58f639ad4f1c1b3874472526","slug":"secretary-and-inspector-of-mandi-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में फैली गंदगी देखकर भड़के मंत्री, सचिव और इंस्पेक्टर सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में फैली गंदगी देखकर भड़के मंत्री, सचिव और इंस्पेक्टर सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 18 Apr 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने मंगलवार सुबह मंडी परिसर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर मंडी सचिव दिग्विजय सिंह और मंडी इंस्पेक्टर संतोष कुमार को सस्पेंड कर दिया। मंत्री ने कहा कि दोनों को सस्पेंड कर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल सुबह दस बजे निरंजनपुर मंडी पहुंचे। जहां सफाई की व्यवस्था ठीक न होने पर उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताई। मंत्री ने कहा कि मंडी परिसर के साथ ही शौचालय में गंदगी मिली।
विज्ञापन
शौचालयों के आसपास सब्जियों की दुकानें खुली थी। मंत्री ने कहा कि इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह आगे भी मंडियों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान यदि कोई लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन