फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: Secretariat issued advisory for corona virus

उत्तराखंड: सचिवालय और विधानसभा में कोरोना की दहशत, बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाई रोक

Fri, 12 Jun 2020 06:43 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: Secretariat issued advisory for corona virus
उत्तराखंड सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बाद राज्य सचिवालय में एक कर्मचारी के भाई के कोरोना संक्रमित पाए जाए से सचिवालय में दहशत हो गई है। सचिवालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूर्णत: पाबंदी लगा दी गई है।

विज्ञापन


यह पाबंदी विधानसभा में प्रवेश पर भी रहेगी। सचिवालय प्रशासन ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। निजी सचिवों की पर्चियों पर अब गेट पास जारी नहीं हो सकेंगे। केवल अपरिहार्य स्थितियों में सचिव की हस्ताक्षरित और मुहर लगी पर्ची पर प्रवेश की इजाजत होगी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: ज्यादातर मरीजों में नजर नहीं आ रहे लक्षण, सूंघने की शक्ति, मुंह का स्वाद बिगाड़ रहा कोरोना
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन राधा रतूड़ी की ओर से इस संबंध में सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, प्रभारी सचिवों व अपर सचिवों को निर्देश जारी किए गए हैं। पत्र में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों की बैठक संबंधित सूचना दूरभाष पर ही प्राप्त करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के आगंतुकों के लिए सचिव मुख्यमंत्री के हस्ताक्षरयुक्त लिखिति पर्ची पर ही बैठक के लिए प्रवेश पत्र जारी हो सकेगा। पत्र में कहा गया है कि सचिवालय के विभिन्न निजी सचिवों द्वारा सचिवालय में लिखित पर्ची भेजकर प्रवेश कराया जा रहा है। इससे सचिवालय में आगंतुकों की अनावश्यक भीड़ हो रही है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए गृह मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी किए है।

इसी आधार पर सचिवालय में मानक संचालन प्रक्रिया लागू की गई है। इसके तहत सचिवालय में केवल सचिवालय अधिकारी, कर्मचारी, वाहन चालक एवं अन्य राजकीय अधिकारी, कर्मचारी वाहन चालक ही आएंगे। अन्य लोग व आम जनता का प्रवेश वर्तमान में पूरी तरह से रोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed