फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news :Most of the patients do not see symptoms, corona, spoiling smelling power and taste of mouth

ज्यादातर मरीजों में नजर नहीं आ रहे लक्षण, सूंघने की शक्ति, मुंह का स्वाद बिगाड़ रहा कोरोना

Fri, 12 Jun 2020 03:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 12 Jun 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news :Most of the patients do not see symptoms, corona, spoiling smelling power and taste of mouth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस का संक्रमण मरीज की सूंघने की शक्ति और मुंह का स्वाद भी बिगाड़ रहा है। साथ ही पाचन तंत्र को भी प्रभावित कर रहा है। हालांकि इस तरह के मरीज 15 प्रतिशत तक सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : कोविड-19 के बढ़ते खतरे के बीच 28 लाख बच्चों-बुजुर्गों को सुरक्षा चक्र में रखना चुनौती
विज्ञापन


कोरोना वायरस सबसे ज्यादा सांस लेने की क्षमता को प्रभावित करता है। जैसे-जैसे कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं वैसे वैसे इसके दूसरे असर भी नजर आने लगे हैं। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के सांस रोग विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कोरोना के नोडल अफसर डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि ज्यादातर मरीजों में सामान्य तौर पर कोई लक्षण नजर नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अनुराग ने बताया कि कोरोना पीड़ित मरीजों में सूंघने की शक्ति और मुंह का स्वाद कम होने, भूख कम लगने की भी शिकायतें आ रही हैं। हालांकि, यह दिक्कत 15 दिन तक में ठीक हो जाती हैं। कोरोना से डायरिया होने का भी डर रहता है। 

गंभीर मामलों में फेल होने लगते हैं शरीर के विभिन्न अंग

डॉ. अनुराग ने बताया कि गंभीर स्थिति में पहुंचने वाले, पहले से किसी बीमारी से पीड़ित और अधिक उम्र के मरीज की हालत बिगड़ने पर निमोनिया होने, फेफड़े खराब होने के साथ ही फेफड़े, दिल या ब्रेन में थक्के जमने का डर रहता है। हालांकि यहां इस तरह के बहुत कम मामले सामने आए हैं। 

सुपाच्य भोजन लें और खूब पानी पिएं

डॉ. अनुराग ने बताया कि सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार, डायरिया या पेट दर्द जैसी कोई भी दिक्कत हो तो डॉक्टर की सलाह से बिना कोई दवा न लें। इसके अलावा सुपाच्य और पौष्टिक भोजन, दाल, ताजी सब्जियां अच्छी तरह से धुलने के बाद खूब पका कर लें।

किसी की वायरल बुखार में शरीर में पानी कम हो जाता है। ऐसे में आम आदमी को भी कम से कम 10 गिलास पानी रोजाना पीना चाहिए। साथ ही विटामिन सी युक्त ताजे फल खाते रहें। ताकि शरीर की इम्यूनिटी मजबूत रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed