{"_id":"5a9e108d4f1c1bb5568b72aa","slug":"seaplane-service-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आवागमन को सुगम बनाने के लिए हवाई सेवा के बाद अब उत्तराखंड में यहां उतरेगा सी-प्लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवागमन को सुगम बनाने के लिए हवाई सेवा के बाद अब उत्तराखंड में यहां उतरेगा सी-प्लेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 06 Mar 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
सी प्लेन
- फोटो : Self
केंद्र सरकार की सी-प्लेन योजना में नानकमत्ता और आसन बैराज को भी शामिल किया जाएगा। इन दोनों जगहों पर सी-प्लेन उतरने की संभावना तलाशने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की टीम आएगी। टीम टिहरी झील में सी-प्लेन उतारने का सर्वे कर चुकी है। मंत्रालय की टीम जल्द ही यहां सी-प्लेन उतारने का ट्र्रायल करेगी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने आवागमन को सुगम और सस्ता बनाने के लिए सी-प्लेन चलाने की योजना बनाई है। इस योजना का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में कर चुके हैं। इसके बाद पूरे देश में एक सौ ऐसे जगहों की पहचान की गई है, जहां से सी-प्लेन चलाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
इसमें उत्तराखंड के टिहरी झील को शामिल किया गया है। इसके बाद ऊधमसिंह नगर जनपद के नानकमत्ता और विकासनगर के आसन बैराज भी सी-प्लेन की सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
जल्द ही सर्वे करने आएगी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की टीम
नानकमत्ता डैम
- फोटो : amar ujala
नानकमत्ता से सी-प्लेन शुरू करने की योजना इसलिए बनाई गई है, यहां गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब है, जो सिखों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।
नानकमत्ता में बांध भी है, जहां से सी-प्लेन सेवा आसानी से चलाई जा सकती है। इसके साथ ही नानकमत्ता यूपी और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित है। इसके अलावा ऋषिकेश स्थित बैराज पर सी-प्लेन की योजना का सर्वे का किया जाएगा।
नानकमत्ता से सी-प्लेन शुरू करने की योजना है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की टीम यहां जल्द ही सर्वे करने आएगी। टिहरी झील का प्रारंभिक सर्वे हो चुका है। जल्द ही यहां सी-प्लेन उतारने का ट्रायल किया जाएगा।
- ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव, नागरिक उड्डयन