फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   seal-referral-patient-make-rounds-Doon-Gurugram

Dehradun News: रेफर कर नहीं लगाई मुहर, मरीज को दून से गुरुग्राम के लगाने पड़े दो चक्कर

Mon, 17 Apr 2023 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
seal-referral-patient-make-rounds-Doon-Gurugram
दून अस्पताल के डॉक्टरों पर मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है। मरीज को व्हीलचेयर या स्ट्रेचर तक नहीं मिला। परिजन किसी तरह इमरजेंसी में ले गए तो डॉक्टर ने देखने से मना कर दिया। रेफरल पर्चे पर मुहर भी नहीं लगाई गई जिससे दूसरे अस्पताल में मरीज को भर्ती नहीं किया गया। इसके लिए मरीज को दो बार गुरुग्राम से दून के चक्कर लगाने पड़े। परिजनों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 104 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जीएमएस रोड निवासी सविता मित्तल (72) का लिवर खराब होने पर डॉक्टर ने ट्रांसप्लांट के लिए कहा है। बेटे अनुराग ने बताया कि मां का इलाज दून के कनिष्क अस्पताल में चल रहा था। लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा न होने पर उन्हें दून अस्पताल रेफर कर दिया गया था। मां को लेकर 12 अप्रैल को दून अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टर ने देखते ही कह दिया कि यहां इलाज संभव नहीं है। एक जूनियर डॉक्टर ने पर्चे पर लिखकर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वह मां को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले गए लेकिन पर्चे पर मुहर नहीं होने पर वहां भर्ती करने से इनकार कर दिया गया। ऐसे में बीमार मां को लेकर दोबारा दून अस्पताल आए। आरोप है कि डॉक्टरों ने पर्चे पर मुहर लगाने में फिर आनाकानी की। हंगामा करने पर किसी तरह मुहर लगाई गई। अनुराग का आरोप है कि दून अस्पताल की व्यवस्था बेहद खराब है। पर्चे पर मुहर लगवाने दोबारा जाना था तो डॉक्टर को फोन किया। उन्होंने कहा कि मरीज को लेकर आने पर ही मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मां को लेकर दून अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से गाड़ी में ही देखकर पर्चे पर मुहर लगाने की अपील की। क्योंकि, वह चलने में असमर्थ थीं। आरोप है कि डॉक्टर ने नहीं सुनी और अंदर लाने के लिए कहा लेकिन वहां कोई वार्ड ब्वॉय, आया, स्ट्रेचर या व्हीलचेयर नहीं था। कोई मदद के लिए नहीं आया। इमरजेंसी की सीढ़ियां चढ़ाकर पैदल मां को ले गए।
--

निशुल्क इलाज के लिए मुहर जरूरी थी
अनुराग ने बताया कि उनके पिता सरकारी नौकरी में थे। उन्हें निशुल्क इलाज के लिए गोल्डन कार्ड मिला है। गोल्डन कार्ड दूसरे राज्य में तभी मान्य होता है, जब रेफरल पर्चे पर संबंधित अस्पताल की मुहर लगी होती है।
--
फोन पर फोन किए लेकिन नहीं हुई सुनवाई
अनुराग ने बताया कि उन्होंने दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, सीएमएस डॉ. यूसुफ रिजवी, डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोभाल, डॉ. अनुराग अग्रवाल को फोन किए, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली।

--

डॉक्टर पर पैसे लेने का आरोप
अनुराग ने आरोप लगाया है कि इमरजेंसी में मौदूग जूनियर डॉक्टर ने कहा कि मरीज को नहीं देखेंगे, जो करना है कर लो। ईएमओ डॉ. नरेश से कहने के बाद भी मुहर नहीं लगाई गई। यही नहीं, मेडिकल बनवाने के लिए पैसे लेने का आरोप भी है।
--
इस मामले में जो भी शिकायत आई है, अस्पताल के एमएस से उसकी जानकारी लेंगे। इसके बाद ही कुछ कह सकेंगे।
-डॉ. आशुतोष सयाना, प्राचार्य, दून मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed