फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDRF rescued four Kanwariyas drowning in Ganga Haridwar News Kanwar Yatra 2025

Haridwar News: गंगा में नहाते समय डूबे चार कांवड़ यात्री, एसडीआरएफ ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान

Sat, 12 Jul 2025 11:11 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Jul 2025 11:11 AM IST
सार

एसडीआरएफ की टीम की तत्परता से चार कांवड़ यात्रियों की जान बच गई। कांवड़ यात्रियों से चिह्नित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने की अपील की गई है।

विज्ञापन
SDRF rescued four Kanwariyas drowning in Ganga Haridwar News Kanwar Yatra 2025
डूबते चार कांवड़ियों को एसडीआरएफ ने बचाया - फोटो : ani

विस्तार

शुक्रवार को गंगा में नहाते समय डूब रहे चार कांवड़ यात्री बाल-बाल बच गए। पानी के तेज बहाव में बहते यात्रियों को मौके पर तैनात एसडीआरएफ की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन घटनाएं कांगड़ा घाट पर और एक प्रेमनगर घाट की है। इन घाटों पर स्नान के दौरान कांवड़ यात्री गहरे पानी में चले गए थे। गनीमत रही कि समय रहते रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी की जान बचा ली।

विज्ञापन

बता दें कि कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ ने जिन तीन कांवड़ यात्रियों को बचाया, उनमें हरियाणा के रोहतक का 17 वर्षीय रोहित, उत्तराखंड के कर्णप्रयाग निवासी 40 वर्षीय संतोष और पंजाब के पटियाला का 15 वर्षीय रोहन शामिल हैं। वहीं, प्रेमनगर घाट पर उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला 20 वर्षीय संजय गंगा है। इन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kanwar Yatra: वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो बदमाश रुड़की में दबोचे, पिस्टल और तमंचे भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीआरएफ के उप निरीक्षक पंकज खरौला ने बताया कि मेले के दौरान सभी प्रमुख घाटों पर उनकी टीमें तैनात हैं। लगातार सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि वह केवल चिह्नित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed