फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDM took charge of the tehsils of Jaunsar

Dehradun News: नवनियुक्त एसडीएम ने संभाला जौनसार की तहसीलों का पदभार

Tue, 24 Jun 2025 01:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 24 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
SDM took charge of the tehsils of Jaunsar
तीन महीने से खाली चल रहे जौनसार बावर की तीन तहसीलों के उप जिलाधिकारी पद पर नियुक्ति के बाद प्रेमलाल ने पदभार संभाल लिया। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जौनसार बावर की कालसी, चकराता व त्यूणी तहसील पिछले तीन महीने से बिना एसडीएम के संचालित हो रही थी। तीनों तहसीलों का कार्यभार विकासनगर एसडीएम विनोद कुमार देख रहे थे। परंतु कार्य अधिक होने के कारण वह सभी तहसीलों में पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे।
विज्ञापन




इसी कारण जौनसार बावर क्षेत्र के निवासी लगातार तहसीलों में उप जिलाधिकारी की नियुक्ति की मांग कर रहे थे। हाल में कालसी, चकराता व त्यूणी तहसील में तैनात किए गए एसडीएम प्रेमलाल ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन उन्होंने तहसील मुख्यालय पर राजस्व विभाग, विकासखंड, ग्रामीण विकास विभाग आदि के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रमाणपत्रों के बनाने से लेकर आम जनता से जुड़े सभी कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।




कहा कि अधिकारी कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ संबंधित लाभार्थियों तक पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए समय-समय पर निरीक्षण करने को भी कहा।

इस दौरान तहसीलदार सुशीला कोठियाल, खंड विकास अधिकारी जगत सिंह समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed