फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDC Foundation releases 13th report on disasters 20 people died in three major road accidents in October

Uttarakhand: अक्तूबर में तीन बड़े सड़क हादसों में 20 लोगों की मौत, एसडीसी फाउंडेशन ने जारी की 13वीं रिपोर्ट

Mon, 27 Nov 2023 01:53 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 27 Nov 2023 01:53 PM IST
सार

सात अक्तूबर को पिथौरागढ़ जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास धारचूला-लिपुलेख मार्ग पर लामारी में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी पर मलबा गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी। इसी रात नैनीताल जिले के कालाढूंगी इलाके में यात्रियों को ले जा रही एक बस के खाई में गिरने से पांच महिलाओं और एक नाबालिग सहित सात यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

विज्ञापन
SDC Foundation releases 13th report on disasters 20 people died in three major road accidents in October
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

सोशल डेपलपमेंट फॉर कम्युनिटी (एसडीसी) फाउंडेशन ने उत्तराखंड डिजास्टर एंड एक्सीडेंट सिनोप्सिस (उदास) की 13वीं रिपोर्ट जारी की है। अक्तूबर माह की इस रिपोर्ट में मुख्य रूप से राज्य में हुई तीन बड़ी सड़क दुर्घटनाओं को जगह मिली है।

विज्ञापन

इसके अलावा इस वर्ष के शुरू से चल रहे जोशीमठ भू-धंसाव मामले को एक बार फिर रिपोर्ट में जगह दी गई है। कई बार आए भूकंपों का भी रिपोर्ट में जिक्र किया गया है। सात अक्तूबर को पिथौरागढ़ जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास धारचूला-लिपुलेख मार्ग पर लामारी में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी पर मलबा गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

इसी रात नैनीताल जिले के कालाढूंगी इलाके में यात्रियों को ले जा रही एक बस के खाई में गिरने से पांच महिलाओं और एक नाबालिग सहित सात यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। 24 अक्तूबर को पिथौरागढ़ जिले में कार नदी में गिरने से छह आदि कैलाश तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे ने बड़ा सवाल यह भी खड़ा किया कि राज्य में क्या संचार व्यवस्था ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...अब तो सुरंग से निकालो : मुझे अपने घर जाना है..बच्चे बिलख रहे उन्हें गले लगाना है...सुनिए मजदूरों के दिल का हाल

हादसा दिन में ढाई बजे हुआ था, लेकिन मोबाइल सिग्नल न होने से अधिकारियों को तीन घंटे बाद शाम साढ़े बजे ही घटना की जानकारी मिली। रिपोर्ट में तीन अक्तूबर को नेपाल में आए भूकंप का भी जिक्र है। इसके झटके उत्तराखंड में भी महसूस किए गए। पहला झटका दोपहर 2.25 बजे, दूसरा झटका 2.51 बजे महसूस किया गया। प्रदेश में सितंबर में आठ और अगस्त में 11 भूकंप के झटके लग।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed