{"_id":"13cff9a77368c70fc065696a1a4242d5","slug":"school-girl-swept-in-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जाते वक्त पुल से फिसलकर नदी में बही छात्रा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जाते वक्त पुल से फिसलकर नदी में बही छात्रा, मौत
ब्यरो/अमर उजाला, घाट (चमोली)
Updated Fri, 14 Aug 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को स्कूल जाते हुए चमोली के बंगाली गांव की एक छात्रा की चुफलागाड़ नदी में बहने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने छात्रा का शव नदी से निकाल लिया है। ग्रामीण छात्रा की मौत के लिए प्रशासन की अनदेखी को कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन
बंगाली गांव निवासी राम सिंह की 17 वर्षीय पुत्री ममता पढ़ाई के लिए अपनी बहन की ससुराल लांखी गांव में रहती थी। वह जीआईसी बाजबगड़ में 12वीं की छात्रा थी।
विज्ञापन
पुल से फिसला पैर
शुक्रवार को ममता विद्यालय जाने के लिए पुल पार कर रही थी कि अचानक पैर फिसलने से वह चुफलागाड़ नदी के बहाव में जा गिरी। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तेज बहाव और मटमैले पानी के चलते ममता दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
बाद में पुल से करीब दो मीटर की दूरी पर ममता नदी के किनारे पत्थर पर अटकी दिखाई दी। ग्रामीणों के पहुंचने तक ममता दम तोड़ चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस चौकी प्रभारी प्रेम सिंह नेगी मय टीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मामले की सूचना तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है।