Uttarakhand News: स्कूल-कॉलेजों की बसों को थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में मिलेगी छूट, अधिसूचना जारी
शैक्षणिक संस्थानों की बसों के लिए 15 प्रतिशत की छूट का प्रस्ताव किया गया है। विंटेज कार के रूप में पंजीकृत निजी कार के लिए 50 प्रतिशत की छूट का प्रस्ताव किया गया है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 15 प्रतिशत और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 7.5 प्रतिशत की छूट का प्रस्ताव किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के शिक्षण संस्थानों की बसों और अन्य वाहनों को थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को 15 और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों को 7.5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। परिवहन मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए राज्य सरकार से सुझाव मांगे हैं।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 147 के तहत समय-समय पर मोटर थर्ड पार्टी बीमा के लिए आधार प्रीमियम दरों को निर्धारित करता है। इसी के तहत अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें वाहनों की बीमा प्रीमियम दरें भी जारी की गई हैं।
हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 7.5 प्रतिशत की छूट का प्रस्ताव
इसके तहत शैक्षणिक संस्थानों की बसों के लिए 15 प्रतिशत की छूट का प्रस्ताव किया गया है। विंटेज कार के रूप में पंजीकृत निजी कार के लिए 50 प्रतिशत की छूट का प्रस्ताव किया गया है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 15 प्रतिशत और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 7.5 प्रतिशत की छूट का प्रस्ताव किया गया है।
इसके अलावा तिपहिया यात्री वाहनों के लिए आधार प्रीमियम दर में लगभग 6.5 प्रतिशत की कमी का प्रस्ताव किया गया है। 30 दिन के भीतर राज्य सरकार को इस पर अपने सुझाव देने हैं, जिसकी तैयारी परिवहन विभाग कर रहा है। माना जा रहा कि जो दरें जारी की गई हैं, उनमें संशोधन की संभावना कम है।
किसका कितना प्रीमियम प्रस्तावित
वाहन प्रकार- प्रीमियम रुपये में
निजी कार, 1000 सीसी से कम- 2094
निजी कार, 1000-1500 सीसी- 3416
निजी कार, 1500 सीसी से ऊपर- 7897
दोपहिया, 75 सीसी तक- 538
दोपहिया, 75-150 सीसी- 714
दोपहिया, 150-350 सीसी- 1366
350 सीसी से अधिक- 2804
ये भी पढ़ें...Pre-Monsoon Rainfall: उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, झोंकेदार हवाएं चलने की भी चेतावनी
मालवाहक मोटरचालित तिपहिया और मोटल चालित सार्वजनिक पैडल साइकिल (ई-कार्ट को छोड़कर)- 4492
मालवाहक मोटरचालित तिपहिया और मोटल चालित निजी पैडल साइकिल (ई-कार्ट को छोड़कर)- 3922
छह एचपी तक के कृषि ट्रैक्टर- 910