फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scholarship Scam Uttarakhand: Case Filed Against 8 Educational Institute

छात्रवृत्ति घोटाला: आठ संस्थानों पर मुकदमा, देहरादून के पांच और यूपी के तीन संस्थान शामिल

Tue, 23 Jun 2020 11:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Jun 2020 11:29 PM IST
सार

  • एसआईटी ने जांच के बाद राजधानी के कई थानों में कराई एफआईआर

विज्ञापन
Scholarship Scam Uttarakhand: Case Filed Against 8 Educational Institute
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छात्रवृत्ति घोटाले में आठ और शिक्षण संस्थानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें पांच संस्थान देहरादून और तीन यूपी के सहारनपुर और उन्नाव जिले के हैं। देहरादून और हरिद्वार में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी की एक सप्ताह में ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

विज्ञापन


14 जून को ही एसआईटी ने तीन राज्यों के 12 कॉलेजों के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों से सरकारी रकम हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसआईटी प्रभारी आईपीएस मंजूनाथ टीसी ने बताया कि जांच में छात्रवृत्ति वितरण में अनियमितताएं मिलने के बाद राजधानी के डालनवाला, पटेलनगर, क्लेमेंटटाउन, वसंत विहार और विकासनगर कोतवाली के आठ संस्थानों के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन



देहरादून के शकुंतला देवी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ब्राह्मणवाला, साईं स्कूल ऑफ नर्सिंग मोहब्बेवाला, सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंद्रानगर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी विकासनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी प्रभारी ने बताया कि इसके अलावा यूपी के कॉरपोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी उन्नाव, शिवालिक इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी सहारनपुर और चमन बेबी आईटीआई सहारनपुर के खिलाफ भी फर्जी दस्तावेज से छात्रवृत्ति हड़पने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि अनलॉक शुरू होते ही एसआईटी जांच में तेजी लाई गई है, ताकि घोटाले में शामिल शिक्षण संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।


अब तक 80 मुकदमे
छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी देहरादून और हरिद्वार में अब तक 80 मुकदमे दर्ज करा चुकी है। इनमें देहरादून में 29 और हरिद्वार में 51 मुकदमे शामिल हैं। इनमें 66 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार लोगों में समाज कल्याण विभाग के पांच अधिकारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed