फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scholarship application deadline extended

स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Sat, 15 Feb 2020 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Scholarship application deadline extended
अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
समाज कल्याण विभाग की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से वंचित छात्रों के लिए राहत की खबर है। विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 फरवरी तक कर दी है। छात्रों को आवेदन के लिए यह अंतिम मौका दिया गया है। विभाग ने साफ किया कि इसके बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग ने अमर उजाला में 10 फरवरी के अंक में ‘महीनों बाद पोर्टल खुला, प्रमाणपत्र की वैधता खत्म’ शीर्षक से प्रकाशित खबर का संज्ञान लिया है। इममें बताया था कि विभाग ने महीनों बाद रिन्युअल श्रेणी के छात्रों के लिए पोर्टल खोला, लेकिन तब तक अधिकांश छात्रों के आय प्रमाण-पत्र की छह माह की वैधता खत्म हो गई है। छात्र दोबारा प्रमाण-पत्र बनाने के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन पर्याप्त समय न मिलने के कारण वे आवेदन से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन

----
छात्रों की समस्या को देखते हुए विभाग ने स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। छात्र निर्धारित तिथि तक आवेदन कर लें। इसके बाद यदि कोई वंचित रहता है तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा। - हेमलता पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं आईटी सेल की नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed