फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scheme on uttarakhand foundation day.

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर होगी तोहफों की बारिश

Sat, 08 Nov 2014 03:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Nov 2014 03:19 AM IST
विज्ञापन
scheme on uttarakhand foundation day.

राज्य स्थापना दिवस पर तोहफों की बारिश हो सकती है। नौ नवंबर को मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक की बुलाई है। इसमें कई घोषणाएं हो सकती हैं।

विज्ञापन


प्रमुख घोषणाओं में बरसात के पानी को एकत्र करने वाले किसानों के लिए पानी बोनस की योजना शामिल है। इसे कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। साथ ही खस्ताहाल बगीचों और पालीहाउस, खेती के यंत्र, गन्ना बीज आदि की सब्सिडी बढ़ाने पर विचार हो सकता है।
विज्ञापन


दूध उत्पादकों को प्रोत्साहन के लिए नए साल के साथ दो रुपये प्रति लीटर मैदानी क्षेत्रों और चार रुपये प्रति लीटर पर्वतीय क्षेत्रों के दूध उत्पादकों को विशेष बोनस देने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश को मिल सकती हैं ये योजनाएं

scheme on uttarakhand foundation day.

सरकार हिमालय दर्शन के नाम से एक नई पर्यटन योजना प्रारंभ कर सकती है। बाढ़ नियंत्रण की योजनाओं पर तीन हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दी जा सकती है।

कैबिनेट में नगर निकायों के प्रशासनिक ढांचे को भी स्वीकृत मिल सकती है। दो नये स्पोर्ट्स कालेज और दो स्पोर्ट्स स्कूल को भी मंजूरी मिलने की भी संभावना है।

गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी के माध्यम से प्रतिमाह एक किलोग्राम नमक, दो किलोग्राम मंडुवा और एक किलोग्राम काले भट्ट दिया जाएगा।

पत्रकारों और अन्य जोखिम भरे काम करने वालों के लिए सार्वभौम बीमा योजना को भी मंजूरी मिल सकती है। कैंसर रोगियों की विशेष सहायता के लिए कुछ उत्पादों पर विशेष रोक लगाकर एक कोष बनाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed