पानी निकालने में 15 अफसर 'पी' गए नौ लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग में हरिद्वार जिले के लक्सर, खानपुर और बहादराबाद में जल निकासी के लिए विभाग की ओर से कराए गए कार्यों में अधिकारी नौ लाख से अधिक की रकम पी गए।
जांच के बाद 15 से अधिक अफसरों को जिम्मेदार माना गया है। जांच में पता चला है कि इन अफसरों ने 13 योजनाओं पर नौ लाख 47 हजार रुपए से अधिक का व्यय किया है।
पूरा काम श्रमिकों से किया जाना बताया गया, जबकि सूत्रों के अनुसार काम जेसीबी से कराया गया था। इसके अलावा जेसीबी मशीन से 30 फीसदी मिट्टी खुदान के लिए नियमानुसार निविदाएं आमंत्रित नहीं की गईं।
यहां हुई अनियमितता
लालचंदवाला, रुहालकी, माहेश्वरा करणपुर, एथल बुजुर्ग, हबीबपुर कंडी, शेरपुर बेला, चंद्रपुरी तुगलकपुर, धर्मपुर, गोवर्धन, सुभाषगढ़ जल निकास, बादशाहपुर, प्रह्लादपुर जल निकास योजना
ये हैं जिम्मेदार
तत्कालीन सहायक निदेशक बलराम वर्मा, जलागम प्रबंधक बीडी सेमवाल, कनिष्ठ अभियंता आरके बाटला, सहायक जलागम प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा, उप जलागम प्रबंधक राजप्रकाश, कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र सिंह नेगी, आनंद सिंह पंवार, सहायक जलागम प्रबंधक पीतांबर सैनी, सहायक जलागम प्रबंधक प्रेमचंद सैनी, राजेश सैनी, सुबोध शर्मा, सोहनपाल, बृजपाल
अपर निदेशक पौड़ी को मामले की जांच दी गई थी। जांच के आधार पर मामले में जो अफसर दोषी पाए गए हैं, उन्हें आरोपपत्र दिए जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- चंद्र सिंह मेहरा, कृषि निदेशक