फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sawan 2020: Postal Department will send ganga jal to devotees for shivratri

सावन 2020: भोलेनाथ के जलाभिषेक को गंगाजल चाहिए तो यहां करें संपर्क, सीधे पहुंच जाएगा आपके घर

Tue, 14 Jul 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून
गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Jul 2020 02:30 AM IST
सार

  • 30 रुपये में 250 मिलीलीटर गंगाजल की बोतल दे रहा विभाग, अपने नजदीकी डाकघर में दे सकते हैं ऑर्डर

विज्ञापन
Sawan 2020: Postal Department will send ganga jal to devotees for shivratri
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सावन में पवित्र गंगाजल का विशेष महत्व होता है। इस माह भोलेनाथ का शिवभक्त गंगाजल से जलाभिषेक करते हैं। लेकिन, कोविड-19 के चलते राज्य की सीमाओं पर सख्ती और कांवड़ यात्रा स्थगित होने से उनके लिए गंगाजल लाना संभव नहीं हो रहा है। ऐसे में डाक विभाग आप तक गंगाजल पहुंचाने में मददगार साबित हो सकता है। 30 रुपये में 250 मिलीलीटर गंगाजल की बोतल विभाग दे रहा है।

विज्ञापन


आप अपने नजदीकी डाकघर कार्यालय में इसके लिए ऑर्डर दे सकते हैं। डाक विभाग ‘हर घर गंगाजल’ योजना के तहत गंगाजल घर पहुंचाता है। सावन माह शुरू होते ही विभाग के पास इसके ऑर्डर में तेजी आई है।
विज्ञापन


देहरादून स्थित चीफ पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय में उत्तराखंड से ही नहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों से कई ऑर्डर मिले हैं। जुलाई माह के पहले सप्ताह में ही पिछले माह की तुलना में दोगुने ऑर्डर मिले हैं। इनमें उत्तरप्रदेश और मध्य प्रदेश से ज्यादा आर्डर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है योजना

डाक विभाग का उत्तरकाशी कार्यालय, गंगोत्री स्थित गोमुख से गंगाजल लाता है। इस गंगाजल को फिल्टर करने के लिए उत्तरकाशी जिले में एक प्लांट लगाया है। फिल्टर के बाद गंगाजल को डाककर्मी 250 मिली लीटर की बोतल में पैक करते हैं। यहां से गंगाजल की बोतलें देहरादून स्थित जीपीओ में भेजी जाती हैं। उत्तराखंड सर्किल कार्यालय को देशभर के डाक सर्किल से गंगाजल के ऑर्डर दिए जाते हैं।

किस माह कितने ऑर्डर
1 से 22 मार्च तक : 600 ऑर्डर, अप्रैल : शून्य (लॉकडाउन के कारण), मई : 90 ऑर्डर, जून : 791 ऑर्डर, 1 से 12 जुलाई तक : 559 ऑर्डर मिले।

कांवड़ यात्रा स्थगित होने के कारण श्रद्धालु गंगाजल लेने नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में वह स्थानीय डाकघर कार्यालय में संपर्क कर रहे हैं गंगाजल के लिए ऑर्डर दे रहे हैं। जुलाई में ही 559 ऑर्डर मिले हैं।
-अनसूया प्रसाद चमोला, डाक प्रवर अधीक्षक, देहरादून मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed