फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Saturday was the hotest day of season.

शनिवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन

Sun, 17 Apr 2016 03:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Apr 2016 03:01 AM IST
विज्ञापन
Saturday was the hotest day of season.
गर्मी के मारे हाल बेहाल रहा। - फोटो : AmarUjala

लगातार तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से शनिवार का दिन राजधानी दून का इस सीजन का सबसे गर्म दिन बन गया। दिन में अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री बढ़कर 37.8 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार की शाम से अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


प्रदेशभर में शनिवार को गर्मी ने खूब पसीने छुड़ाए। ऊपर से तेज हवाओं की वजह से जीना मुहाल हो गया। दिन का अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री बढ़ने से शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन बन गया।
विज्ञापन


37.8 पहुंचा तापमान
जहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री था, वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 37.8 डिग्री पर पहुंच गया। मैदानी इलाकों में दिनभर तेज गर्म हवाएं चलने से गर्मी ने खूब पसीना छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार की शाम से मौसम का मिजाज बदल सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में रविवार की शाम से अगले 24 घंटे तक कई जगहों पर बारिश के साथ ही झक्कड़ आने की संभावना है।


राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि गर्मी से राहत मिलने के कम ही आसार नजर आ रहे हैं। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान है।

हफ्ते भर का तापमान
11 अप्रैल
अधिकतम : 33.0
न्यूनतम : 17.0 
12 अप्रैल
अधिकतम : 33.6
न्यूनतम : 16.0 
13 अप्रैल
अधिकतम : 34.0
न्यूनतम : 16.0 
14 अप्रैल
अधिकतम : 35.5
न्यूनतम : 17.0 
15 अप्रैल
अधिकतम : 36.0
न्यूनतम : 17.2 
16 अप्रैल
अधिकतम : 37.8
न्यूनतम : 19.0 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed