फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sarita Dobal became the captain of Uttarkashi, SP Rural of Doon also changed

Dehradun News: उत्तरकाशी की कप्तान बनीं सरिता डोबाल, दून के एसपी देहात भी बदले

Thu, 28 Nov 2024 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sarita Dobal became the captain of Uttarkashi, SP Rural of Doon also changed
I-गृह विभाग ने पांच आईपीएस और 14 पीपीएस अधिकारियों के किए तबादले
विज्ञापन

I
Iशासन ने बुधवार शाम को पांच आईपीएस और 14 पीपीएस अधिकारियों के तदबाले किए हैं। इसमें उत्तरकाशी एसपी का भी तबादला किया गया है। सरिता डोबाल को अब यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही राजधानी के एसपी देहात लोकजीत सिंह का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। उनके स्थान पर यह जिम्मेदारी एएसपी जया बलूनी को दी गई है।
I
Iहाल ही में विजिलेंस से ट्रांसफर कर बाध्य प्रतीक्षा में रखे गए एसएसपी धीरेंद्र गुंज्याल को अब एआईजी जेल बनाया गया है। एसपी यशवंत सिंह से एआईजी जेल की जिम्मेदारी हटाकर उनके पास अब केवल एसपी सीआईडी की जिम्मेदारी रहेगी। एसपी उत्तरकाशी अमित श्रीवास्तव को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना बनाया गया है। अब तक एसपी अभिसूचना की संभाल रही एसपी ममता बोहरा को पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है। सरिता डोबाल से एसपी रेलवे हटाकर फिलहाल किसी को यह चार्ज नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

I
Iइधर पीपीएस अधिकारियों में एएसपी हरबंस सिंह को नैनीताल से ट्रांसफर कर अल्मोड़ा एएसपी बनाया गया है। जया बलूनी को एसपी कोटद्वार से एसपी देहात देहरादून, एएसपी शेखर चंद्र सुयाल को पीटीसी से हटाकर एसपी देहात हरिद्वार, एएसपी पंकज गैरोला को एसपी यातायात हरिद्वार से एसपी सिटी हरिद्वार, स्वतंत्र कुमार को एसपी सिटी हरिद्वार से 31 वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का चार्ज दिया गया है। इसी क्रम एसपी देहात हरिद्वार स्वप्न किशोर सिंह एसडीआरएफ, मिथिलेश कुमार सिंह एसडीआरएफ से ट्रांसफर कर एसपी विजिलेंस देहरादून सेक्टर, चंद्रमोहन सिंह को एसटीएफ से एसपी कोटद्वार, मनोज कुमार कत्याल को एएसपी ऊधमसिंहनगर से पीटीसी नरेंद्र नगर, उत्तम सिंह नेगी को पीएसी रुद्रपुर से एएसपी ऊधमसिंहनगर, एसपी देहात देहरादून लोकजीत सिंह को एसपी क्राइम व यातायात हरिद्वार, राजन सिंह को आईआरबी द्वितीय से पुलिस मुख्यालय और चंद्रशेखर अंथवाल को एएसपी मुख्यालय से उपसेनानायक आईआरबी द्वितीय ट्रांसफर किया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed