फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sant oppose tamil poet Thiruvalluvar Statue in haridwar.

हरिद्वार: तमिल कवि की मूर्ति पर भड़के संत, कहा लगाई तो उखाड़ देंगे

Wed, 29 Jun 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 29 Jun 2016 07:44 PM IST
सार

  • प्रतिमा के लोकार्पण को आज पांच राज्यों के राज्यपाल आएंगे हरिद्वार
  • डीएम ने मूर्ति हटाने के फिलहाल दिए आदेश, मंथन में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
sant oppose tamil poet Thiruvalluvar Statue in haridwar.
संतों से वार्ता करने पहुंचे डीएम - फोटो : अमरउजाला

विस्तार

तमिल कवि थिरुवल्लुवर की प्रतिमा हरकी पैड़ी क्षेत्र में लगाने के विवाद ने मंगलवार देर रात उस समय ज्यादा तूल पकड़ लिया जब प्रशासन ने प्रतिमा को हरकी पैड़ी की बजाय शंकराचार्य चौक के पास गंगनहर किनारे लगाने की तैयारी की। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में संत चौक पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच कार्यक्रम में आयोजक राज्यसभा सांसद तरुण विजय मौके पर पहुंचे और संतों को समझाने की कोशिश की, पर संत किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं हुए।

रात करीब साढ़े दस बजे बड़ी संख्या संत शंकराचार्य चौक पहुंचे और यहां तमिल कवि थिरुवल्लुवर की प्रतिमा लगाने का विरोध किया।

आदि शंकराचार्य के बगल में मूर्ति लगाने का विरोध

sant oppose tamil poet Thiruvalluvar Statue in haridwar.
तमिल कवि की मूर्ति के विरोध में उतरे संत - फोटो : अमरउजाला

संतों का कहना था कि जहां मूर्ति लगाई जा रही है, वह भूमि शंकराचार्य स्मारक समिति के नाम आवंटित है। यहां पहले से आदि शंकराचार्य की प्रतिमा लगी है। इसलिए दूसरी प्रतिमा यहां नहीं लगने नहीं दी जाएगी।

विरोध की सूचना पर प्रतिमा लगवाने में अहम भूमिका निभा रहे राज्यसभा सांसद तरुण विजय और डीएम हरबंस सिंह चुघ मौके पर पहुंचे। दोनों ने संतों को मनाने का प्रयास किया। लेकिन संतों ने उनकी एक न सुनी।

उन्होंने एकसुर में चेतावनी दी कि अगर कवि की प्रतिमा लगाई गई तो उसे उखाड़ फेंकेंगे। देर रात एक बजे तक विवाद जारी था। इस संबंध में आला अधिकारी कार्यक्रम आयोजक तरुण विजय के साथ डाम कोठी में काफी देर तक मंथन करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संतों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं: तरुण विजय

sant oppose tamil poet Thiruvalluvar Statue in haridwar.
वार्ता करने पहुंचे पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय - फोटो : अमरउजाला

उधर, शंकराचार्य चौक पर आचार्य विशोखानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर गिरधर गिरी महाराज, स्वामी आनंद चैतन्य महाराज, महंत रविंद्र पुरी, महंत जमनादास, स्वामी विवेकानंद, स्वामी देवानंद समेत बड़ी संख्या में संत मौजूद थे।

संत हमारे सम्मानित हैं। उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का हमारा इरादा नहीं है। उन्हें नाराज करके कोई भी निर्णय नहीं लिया जाएगा। जहां तक  बुधवार को होने वाले कार्यक्रम की बात है, कोई न कोई बीच का रास्ता निकाल लिया जाएगा। 
-तरुण विजय, राज्यसभा सांसद  

प्रतिमा स्थापना समारोह आज
प्रतिमा स्थापना समारोह बुधवार सुबह 11 बजे होगा। इसमें उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. केके पॉल और मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ ही मणिपुर और राजस्थान, महाराष्ट्र और यूपी के राज्यपाल समेत कई अति विशिष्ट अतिथियों के भाग लेने की उम्मीद है। मेघालय के राज्यपाल तो हरिद्वार पहुंच भी गए हैं।

Published By : Vivek Singh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed