फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sanjeev Jeeva Murder His name came up in property dispute in Roorkee as well

Sanjeev Jeeva Murder: रुड़की में भी प्रॉपर्टी विवाद में आया था जीवा का नाम...अब सीआईयू ने फिर बढ़ाई सतर्कता

Wed, 07 Jun 2023 07:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Jun 2023 07:50 PM IST
सार

Sanjeev Jeeva Murder News: बदमाश सुनील राठी के बाद जीवा ने भी हरिद्वार जिले में रंगदारी और प्रॉपर्टी विवाद में कुछ साल पहले दखल देना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
Sanjeev Jeeva Murder His name came up in property dispute in Roorkee as well
संजीव जीवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर संजीव उर्फ जीवा का रुड़की में भी दखल रहा है। दरअसल, एक प्रॉपर्टी विवाद में जीवा और कुछ स्थानीय सफेदपोशों का नाम सामने आया था। जीवा का नाम सामने आने के बाद स्थानीय सीआईयू और पुलिस अलर्ट हो गई थी। अब जीवा की हत्या हुई है तो सीआईयू ने फिर से सतर्कता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


बदमाश सुनील राठी के बाद जीवा ने भी हरिद्वार जिले में रंगदारी और प्रॉपर्टी विवाद में कुछ साल पहले दखल दिया था। दखल देने के पीछे राठी और जीवा के बीच चली आ रही पुरानी अदावत थी। करीब पांच साल पहले राठी के नाम का खौफ पुलिस ने उत्तराखंड से लगभग खत्म कर दिया था। इसी का लाभ उठाते हुए जीवा ने हरिद्वार और रुड़की में दखल दी थी। जीवा का नाम सबसे पहले रुड़की में एक प्रॉपर्टी विवाद में सामने आया था।
विज्ञापन


Dehradun: पांच सौ रुपये में एंट्री... 2000 में एक्स्ट्रा सर्विस, स्टिंग ऑपरेशन में देह व्यापार का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आया था कि कुछ सफेदपोश से मिलकर जीवा प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहता था। इसकी शिकायत पुलिस के बड़े अधिकारियों से की गई थी। जीवा का नाम सामने आने पर अधिकारियों ने सीआईयू और पुलिस को अलर्ट रहने और मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए थे।

पुलिस की सख्ती के बाद जीवा और सफेदपोशों ने प्रॉपर्टी विवाद में हाथ पीछे खींच लिए थे। बताया जा रहा है कि जीवा ने हाथ भले ही पीछे खींच लिए थे, लेकिन उसकी नजर अब भी इस प्रॉपर्टी पर थी और वह लगातार सफेदपोशों के संपर्क में था। अब जीवा की हत्या हो गई है तो रुड़की में उसके नाम की फिर से चर्चा शुरु हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed