फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prostitution busted in sting operation in spa center Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: पांच सौ रुपये में एंट्री... 2000 में एक्स्ट्रा सर्विस, स्टिंग ऑपरेशन में देह व्यापार का भंडाफोड़

Wed, 07 Jun 2023 03:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 07 Jun 2023 03:19 PM IST
सार

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के इंचार्ज मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि महिला आयोग को लालपुल स्थित बॉडी रिलैक्स नाम के स्पा सेंटर के बारे में सूचना मिली थी। बताया गया था कि यहां पर कुछ लड़कियों से देह व्यापार कराया जाता है, जिसके बाद यहां स्टिंग ऑपरेशन चलाया गया।

विज्ञापन
Prostitution busted in sting operation in spa center Dehradun Uttarakhand news in hindi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देह व्यापार चलाने वाले स्पा सेंटर संचालक और एक ग्राहक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला आयोग को मिली एक शिकायत के बाद जब स्टिंग ऑपरेशन हुआ तो देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ था। यहां 500 रुपये में एंट्री और दो हजार रुपये में एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर देह व्यापार कराया जाता था।

विज्ञापन


स्पा सेंटर से कुछ आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई थीं। इसके अलावा दो स्पा सेंटरों का चालान कर उनसे 10-10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के इंचार्ज मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि गत सोमवार को महिला आयोग को लालपुल स्थित बॉडी रिलैक्स नाम के स्पा सेंटर के बारे में सूचना मिली थी।
विज्ञापन


बताया गया था कि यहां पर कुछ लड़कियों से देह व्यापार कराया जाता है। इस पर स्टिंग ऑपरेशन के लिए ह्यूमन राइट काउंसिल के प्रेम योगी को साथ लिया गया। उन्हें 500-500 रुपये के नोट दिए गए थे। स्पा सेंटर के काउंटर पर उनकी 500 रुपये लेकर एंट्री की गई। इसके बाद उन्हें एक केबिन में भेज दिया गया। वहां पर एक युवती आई और उनकी मसाज करने लगी। इसके बाद उन्हें ऑफर दिया गया कि दो हजार रुपये में एक्स्ट्रा सर्विस दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की गई
इस महिला ने खुद को हरिद्वार निवासी बताया। प्रेम योगी के साथ वहां पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस के कर्मचारी भी सामान्य लोगों की तरह पहुंच गए। सभी बातचीत की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की गई। इसके बाद पटेलनगर पुलिस के साथ वहां पर छापा मारा गया।

इसी बीच स्पा सेंटर का संचालक गुरमीत सिंह निवासी सहजवा, सहारनपुर वहां से भाग गया। टीम ने वहां पर बने सभी केबिन की चेकिंग की। अलग-अलग केबिन में 13 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। वहां एक ग्राहक अमित कुमार भी मिला। बताया कि बॉडी रिलैक्स स्पा के संचालक गुरमीत और ग्राहक अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवक ने बनाए युवती के अश्लील वीडियो, फिर मंगेतर को बता तुड़वाया रिश्ता


इसके अलावा मैजिक टच और पीसफुल स्पा रिलैक्स सेंटर का 10-10 हजार रुपये का चालान किया गया है। वहां पर न तो एंट्री रजिस्टर था और न ही सीसीटीवी ठीक से काम कर रहे थे। इन स्पा सेंटरों पर बॉडी रिलैक्स स्पा जैसी गतिविधियां नहीं पाई गई थीं। हालांकि, इन्हें भी चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed