फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   samwasini death investigation.

चार और संवासिनियां दून अस्पताल में भर्ती

Tue, 29 Dec 2015 10:36 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 29 Dec 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
samwasini death investigation.

नारी निकेतन में संवासिनियों के बीमार होने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। सोमवार को चार अन्य संवासिनियों को तबियत बिगड़ने के बाद दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि पहले से भर्ती संवासिनी रजिया की हालत स्थिर है। डॉक्टरों के अनुसार रजिया में पुरानी टीबी के लक्षण मिले हैं।

विज्ञापन


नारी निकेतन की दो संवासिनियों की मौत के बाद अब जाकर नारी निकेतन प्रशासन उनके स्वास्थ्य के संबंध में गंभीर हुआ है। सोमवार को डॉक्टरों की सलाह पर चार संवासिनियों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के इएमओ डा. नवनीत बेदी ने बताया कि उल्टी-दस्त (डायरिया), खून की कमी (एनीमिया) और स्कीबीज (त्वचा रोग) के चलते चार संवासिनियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


दोपहर में नारी निकेतन के कर्मचारी संवासिनी हिना (22), कंचन (45), रामदुलारी (40) और इंद्रावती (25) को लेकर दून अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद चारों को भर्ती कर लिया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें महिला वार्ड में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, दो दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराई गई संवासिनी रजिया (35) की सोमवार को भी जांच की गई।

रजिया की देखरेख कर रहे चेस्ट फिजिशियन डा. रामेश्वर पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मरीज में पुरानी टीबी के लक्षण मिले हैं। आमतौर पर टीबी के बाद मरीज को दमा का खतरा रहता है। मंगलवार को पीड़िता के बलगम की जांच कराई जाएगी। इसके बाद कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि रजिया की हालत स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed