फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Samman Nidhi scam: Now every beneficiary will be verified, DM orders verification to tehsils

सम्मान निधि घोटाला : अब हर लाभार्थियों का होगा सत्यापन, डीएम ने तहसीलों को दिए सत्यापन के आदेश

Fri, 30 Oct 2020 12:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/लक्सर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/लक्सर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 30 Oct 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi scam: Now every beneficiary will be verified, DM orders verification to tehsils
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

लक्सर तहसील में फर्जी तरीके से प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले 185 फर्जी लाभार्थियों का खुलासा होने के बाद अब जिले के हर लाभार्थी का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए डीएम सी रविशंकर ने सभी तहसीलों को भौतिक सत्यापन के आदेश दे दिए हैं। लक्सर एसडीएम ने तो आदेश मिलने के बाद टीम का गठन भी कर दिया है। जिले में इस समय एक लाख 36 हजार किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले दिनों डीएम को प्रधानमंत्री सम्मान निधि में अनियमितता की शिकायत मिली थी। इसके बाद उनके आदेश पर लक्सर ब्लॉक के दो गांव दरगाहपुर और निरंजनपुर के लाभार्थियों की जांच कराई गई। इस घोटाले में 185 किसान फर्जी पाए गए। इनकी रिपोर्ट लक्सर तहसील से डीएम को भेज दी गई है। घोटाला सामने आने पर डीएम ने सभी तहसीलों को सभी लाभार्थियों की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि इस समय जिले में एक लाख 36 हजार किसान प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। अब तक इन किसानों के खातों में योजना के तहत करीब एक सौ 35 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। इसके बाद लक्सर एसडीएम ने टीम गठित कर सभी हल्का लेखपालों, चकबंदी लेखपालों को लाभार्थियों के भौतिक सत्यापन के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पष्ट किया गया है कि जरूरत पड़ी थी तो खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों की भी मदद ली जा सकती है। इसके साथ ही रुड़की और भगवानपुर तहसील में भी लाभार्थियों के सत्यापन के आदेश दिए गए हैं। हालांकि अभी तक रुड़की और भगवानपुर में टीम का गठन नहीं किया गया है। जल्द ही इन तीनों तहसीलों में भी टीमें गठित कर सत्यापन कराया जाएगा।

कंप्यूटर संचालकों की भूमिका पर भी संदेह

लक्सर की दो ग्राम पंचायत दरगाहपुर और निरंजनपुर से 185 लाभार्थियों फर्जी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि लक्सर क्षेत्र में दो से तीन कंप्यूटर संचालक ऐसे हैं, जिनकी भूमिका पर संदेश हो रहा है। आरोप है कि इन्होंने गलत तरीके से आवेदन कर किसानों को फर्जी तरीके से योजना का लाभ दिलाया है। बताया जा रहा है कि इस ओर भी विभागीय अधिकारियों की नजरें है, जिनकी जांच कराई जाएगी। 

हल्का लेखपालों, चकबंदी लेखपालों को भौतिक सत्यापन के आदेश दिए गए हैं। यदि जरूरत पड़ती है तो खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की भी मदद ली जाएगी। डीएम की ओर से भौतिक सत्यापन के आदेश मिले हैं जो सभी तहसीलों को दिए गए हैं।
- पूरण सिंह राणा, एसडीएम लक्सर

एक नवंबर से जिले के सभी ब्लॉकों में सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन में जो भी अपात्र किसान सामने आएंगे, उनकी जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
- विकेश यादव, मुख्य कृषि अधिकारी, हरिद्वार

अमरपुर काजी से आठ किसान आए सामने

भगवानपुर ब्लॉक के अमरपुर काजी गांव से भी आठ किसान सामने आए हैं। इनमें से तीन किसान गांव के रहने वाले ही नहीं है, जबकि दो की मृत्यु हो चुकी है तो एक जमीन बेचा चुका है। करीब तीन माह पहले भगवानपुर ब्लॉक की अमरपुर ग्राम पंचायत से शिकायत आई थी। इसके बाद कृषि विकास खंड प्रभारी दिनेश कुमार को सत्यापन के आदेश दिए गए थे। इसके बाद मामले की जांच कराई गई।


गांव में कुल 116 किसान योजना का लाभ ले रहे थे। जांच में सामने आया कि 108 किसान योजना के सही पात्र हैं। जबकि आठ किसान फर्जी तरीके से योजना का लाभ उठा रहे थे। इनमें तीन किसान गांव के रहने वाले ही नहीं थी। कादरपुर और औरंगजेबपुर के भी एक-एक किसान को अमरपुर में दर्शाया गया था। इसके अलावा दो किसानों की मौत हो चुकी है। वहीं एक महिला अपनी जमीन बेच चुकी है। कृषि विकास खंड प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सत्यापन रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed