फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Same Date of Birth Found in six laborers Aadhar card during Childline Raid in dehradun Factory

चाइल्ड लाइन ने फैक्टी में मारा छापा, आधार कार्ड पर एक जैसी मिली छह मजदूरों की जन्म तिथि

Thu, 16 Jan 2020 08:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Jan 2020 08:28 PM IST
सार

  • पिछले सप्ताह चाइल्ड लाइन ने फैक्ट्री में मारा था छापा 
  • डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को दिए जांच करने के निर्देश 

विज्ञापन
Same Date of Birth Found in six laborers Aadhar card during Childline Raid in dehradun Factory
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में इंडस्ट्रियल एरिया सेलाकुई की एक फैक्ट्री में संदिग्ध बाल मजदूरों होने का मामला सामने आया है। हैरत की बात यह है कि इनमें से कई के आधार कार्ड पर एक जैसी जन्मतिथि दर्ज है। आशंका पर जिलाधिकारी ने सभी मजदूरों की उम्र का पता लगाने के लिए मेडिकल बोर्ड से सत्यापन कराने के आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


पिछले सप्ताह चाइल्ड लाइन ने एक सूचना पर फैक्ट्री में छापा मारा था। यहां लगभग 15 मजदूर ऐसे मिले, जिनकी उम्र 18 साल से कम लग रही थी। टीम ने उनके आधार कार्ड देखे तो टीम हैरत में पड़ गई।
विज्ञापन


छह मजदूरों के आधार कार्ड पर एक जैसी जन्म तिथि दर्ज है। सभी को 18 वर्ष से अधिक दर्शाया गया था। इस पर जिलाधिकारी ने अब जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन मजदूरों के बाल श्रमिक होने का संदेह है उनका मेडिकल बोर्ड से उम्र का सत्यापन कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

टास्क फोर्स को दिए औचक निरीक्षण के आदेश 

यदि किसी की उम्र कम पाई जाती है तो संबंधित फैक्ट्री संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा जो आधार कार्ड उनके पास से मिले हैं उनकी भी जांच कराई जाए। आधार कार्ड के फर्जी पाए जाने पर संबंधित केंद्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

जिलाधिकारी ने बाल श्रम उन्मूलन टास्क फोर्स को जिलेभर में औचक निरीक्षण के भी आदेश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि यदि कहीं भी कोई बाल मजदूर पाया जाता है तो उसकी बंधुआ मजदूरी के दृष्टिगत जांच कराई जाए। जिले में इस साल 48 बाल एवं किशोर श्रमिकों को चिह्नित कर मुख्य धारा से जोड़ा गया है। साथ ही नजदीकी विद्यालयों में दाखिला दिलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed