फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sambit patra said, harish will be congress' bahadur shah.

'कांग्रेस के बहादुर शाह जफर साबित होंगे हरीश'

Mon, 12 Jan 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 12 Jan 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
sambit patra said, harish will be congress' bahadur shah.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कांग्रेस मुक्त भारत का रथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल चुका है। उत्तराखंड में भी 2017 में इसका असर दिखेगा। उन्होंने कहा हरीश रावत उत्तराखंड में कांग्रेस के बहादुर शाह जफर साबित होंगे। पात्रा रविवार को रामनगर स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी सरकार जनता की उम्मीदों के अनुरूप काम कर रही है। सात महीनों के कार्यकाल में ही देश की अर्थव्यवस्था में पहली बार स्वर्णिम दौर आया है। देश की विकास दर 4.5 से बढ़कर 5.7 प्रतिशत पहुंच गई है। महंगाई भी लगातार घट रही है।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। वहीं जनधन योजना ने आम आदमी के विकास के लिए नये दरवाजे खोले हैं। कालेधन की वापसी को उन्होंने मोदी सरकार की प्राथमिकता बताया। पात्रा ने कहा राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और जम्मू कश्मीर के बाद अब अन्य राज्यों में भी भाजपा का विजय आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, कांग्रेस वायरस से उत्तराखंड भी होगा मुक्त

sambit patra said, harish will be congress' bahadur shah.

उन्होंने कहा 2017 में कांग्रेस नाम के वायरस से उत्तराखंड भी मुक्त हो जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पर गोलीबारी की जा रही है, लेकिन परिवर्तन यह आया है कि अब भारत की ओर से भी हर हमले का जवाब दिया जा रहा है।

जन-जन तक पहुंचाएं केंद्र की उपलब्धियां
पत्रकार वार्ता से पहले कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह जनता के बीच जाए और भाजपा के विजन तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताए। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल, सतीश लखेड़ा, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महामंत्री गौरव गोयल, उपाध्यक्ष पवन तोमर, नगर अध्यक्ष डॉ. सौरभ गुप्ता, आदि ने राष्ट्रीय प्रवक्ता का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed