फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Salman Khurshid attack on pm narendra modi for lok sabha election 2019

सलमान खुर्शीद ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- न भाजपा की सरकार बनेगी न मोदी पीएम

Sun, 19 May 2019 06:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 May 2019 06:38 AM IST
विज्ञापन
Salman Khurshid attack on pm narendra modi for lok sabha election 2019
कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद - फोटो : अमर उजाला

पूर्व विदेश राज्य मंत्री सलमान खुर्शीद का कहना है कि इस बार केंद्र में न तो भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार बनेगी और न ही नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बन पाएंगे। केंद्र में मिलीजुली सरकार का विकल्प सामने आ रहा है जिसमें छोटी पार्टियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। 

विज्ञापन


शनिवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में खुर्शीद ने कहा कि भाजपा ने विकास के वादे तो बहुत किए लेकिन विकास नहीं हुआ। विकास होता तो भाजपा उसे मुद्दा बनाती। अन्य मुद्दों पर बहस नहीं होती।
विज्ञापन


मोदी कहते रहे कि नोटबंदी और जीएसटी से देश को लाभ हुआ है। यदि लाभ हुआ तो चुनाव में भाजपा ने उसे मुद्दा क्यों नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान सरकार का अच्छा निर्णय था लेकिन उसे भी मुद्दा बनाने की भाजपा हिम्मत नहीं जुटा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका के आने से कांग्रेस को मिली मजबूती

उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त मोदी का पहाड़ों व मंदिरों में जाना और चुप्पी साध लेना उनकी हताशा को बयां कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी की आस्था पर आपत्ति नहीं की जा सकती लेकिन चुनाव से पहले भगवान याद आते तो अच्छा होता।

उन्होंने कहा कि क्या कारण हैं कि प्रधानमंत्री पत्रकारों के सवालों का सामना नहीं कर पाते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चाहते थे कि यूपी में सपा-बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसा होता तो यूपी में परिणाम कुछ और आते। 

सलमान खुर्शीद का कहना है कि प्रियंका गांधी के पार्टी में सक्रिय होने से कांग्रेस को मजबूती मिली है। प्रियंका की रैलियां और रोड शो में उमड़ी भीड़ बताती है कि प्रियंका से आम लोगों का जुड़ाव बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed