फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sakshi Maharaj said-Law made to stop land jihad Uttarakhand Center of Sanatan Dharma Culture

Haridwar: साक्षी महाराज का बयान- लैंड जिहाद रोकने के लिए बने कानून, बोले- उत्तराखंड देवताओं और संतों की भूमि

Sun, 23 Apr 2023 01:07 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 23 Apr 2023 01:07 PM IST
सार

 साक्षी महाराज ने कहा कि सरकार को संत समाज की चिंताओं का संज्ञान लेते हुए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। कहा कि उत्तराखंड देवताओं और संतों की भूमि है। चारो धाम करोड़ों हिंदू धर्मावलंबियों की आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। उत्तराखंड की संस्कृति को बदलने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है।

विज्ञापन
Sakshi Maharaj said-Law made to stop land jihad Uttarakhand Center of Sanatan Dharma Culture
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद महामंडलेश्वर स्वामी हरि सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने सरकार से लैंड जिहाद पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि लैंड जिहाद रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया जाए। पंचायती अखाड़ा निर्मल में अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह एवं कोठारी महंत जसविंदर सिंह से धर्म चर्चा के दौरान सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में लैंड जिहाद जैसी घटनाएं चिंतनीय हैं।

विज्ञापन


सरकार को इस मामले में कड़े कदम उठाने चाहिए। कहा कि संत समाज इसको लेकर लगातार चिंता जाहिर कर रहा है। कहा कि सरकार को संत समाज की चिंताओं का संज्ञान लेते हुए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। कहा कि उत्तराखंड देवताओं और संतों की भूमि है। चारोंधाम करोड़ों हिंदू धर्मावलंबियों की आस्था सनातन धर्म संस्कृति का प्रमुख केंद्र हैं। उत्तराखंड की संस्कृति को बदलने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन


सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे
श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में संत समाज का हमेशा ही अहम योगदान रहा है। उत्तराखंड के संतों ने सनातन धर्म का जो स्वरूप विश्व पटल पर प्रस्तुत किया है। उससे पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें... Chardham Yatra 2023: प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज, केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों का पंजीकरण रोका

कहा कि सरकार को ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण के लिए सरकार को लैंड जिहाद के खिलाफ कड़ा कानून बनाना चाहिए। इस मौके पर महंत अमनदीप सिंह, महंत खेमसिंह, महंत निर्भय सिंह और संत बलवीर सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed