फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sajra included in Doon's master plan, now land use will be known

Dehradun News: राजधानी के मास्टर प्लान में सजरा शामिल, अब पता चल सकेगा भूमि का लैंडयूज

Sat, 02 Sep 2023 04:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 02 Sep 2023 04:26 PM IST
सार

एमडीडीए ने राजधानी देहरादून का जीआईएस आधारित डिजिटल मास्टर प्लान तैयार कर उस पर आपत्तियां मांगी थीं। करीब 1200 लोगों ने मास्टर प्लान में संशोधन कराने के लिए अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।
 

विज्ञापन
Sajra included in Doon's master plan, now land use will be known
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी के डिजिटल मास्टर प्लान पर शहरवासियों की आपत्तियां प्राप्त करने के बाद अगले चरण में सजरे को भी शामिल कर लिया गया है। आर्किटेक्ट और शहरवासियों के साथ हुई पब्लिक मीटिंग में सजरे को मास्टर प्लान में शामिल करने का मुद्दा उठा था। जिसके बाद प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने इसके आदेश जारी किए थे।

विज्ञापन


रेवेन्यू रिकाॅर्ड के मास्टर प्लान में शामिल होने से शहरवासी अपनी जमीन और इलाके के लैंडयूज का पता आसानी से लगा सकेंगे। गौरतलब हो कि एमडीडीए ने राजधानी देहरादून का जीआईएस आधारित डिजिटल मास्टर प्लान तैयार कर उस पर आपत्तियां मांगी थीं। करीब 1200 लोगों ने मास्टर प्लान में संशोधन कराने के लिए अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।
विज्ञापन


इसके बाद बुलाई गई पब्लिक मीटिंग में बड़ी संख्या में लोगों ने कहा कि मास्टर प्लान में सजरे को शामिल नहीं करने के कारण समस्या आ रही है। शहरवासी अपनी जमीनों का लैंडयूज पता नहीं कर पा रहे हैं। जिसे देखते हुए सजरे को मास्टर प्लान से कनेक्ट कर दिया गया है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि आपत्तियों के निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। आपत्तियों को निस्तारित कर मास्टर प्लान पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने मास्टर प्लान में लोगों को कई दिक्कतें
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की तरफ से वर्ष 2041 तक के लिए यह डिजिटल मास्टर प्लान बनाया गया है। यह मास्टर प्लान सैटेलाइट के जरिए तैयार किया गया है। यह मास्टर प्लान साल 2018-19 से ज्योग्राफिक इनफॉरमेशन सिस्टम के जरिए तैयार किया जा रहा था। इससे पहले पुराने मास्टर प्लान में लोगों को कई तरह की दिक्कतें आ रही थीं।

मास्टर प्लान में जो स्थितियां दर्शायी गई थीं, उससे उलट धरातल पर निर्माण दिखाई दे रहे थे, अब सैटेलाइट मैपिंग के साथ ही धरातलीय सर्वे के बाद नया मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इससे पूर्व 2005-2025 तक का मास्टर प्लान प्रभावी रहा है, खामियों के चलते हाईकोर्ट इसे निरस्त कर चुका है और यह सुप्रीम कोर्ट के स्टे पर चल रहा है। वर्ष 2018-19 से जीआइएस (जियोग्राफिक इंफार्मेशन सिस्टम) आधारित जिस मास्टर प्लान पर एमडीडीए व मुख्य ग्राम एवं नगर नियोजक की टीम माथा-पच्ची कर रही थी, अब यह धरातल पर उतरेगा।

ये भी पढ़ें...Bageshwar By-Election: सीएम धामी का रोड शो, मांगा समर्थन, कहा- कांग्रेस को वोट देना जहर पीने के बराबर

सजरा क्या होता है?
सजरा किसी गांव के ऐसे नक्शे को कहते हैं, जिसका प्रयोग उस गांव के खेतों या अन्य जमीनों का कानूनी तौर पर स्वामित्व बताने और प्रशासनिक कार्यों के लिए होता है। गांव का सजरा पूरे गांव को जमीन के टुकडों में बांटता है। हर टुकड़े का अपना खसरा नंबर होता है, जिसमें लिखा होता है कि उस खसरे का मालिक कौन है। सजरा एक अरबी शब्द है।

मुख्य ग्राम एवं नगर नियोजक एसएम श्रीवास्तव के मुताबिक, नया मास्टर प्लान सेटेलाइट आधारित है और इसमें सेटेलाइट मैपिंग के साथ ही धरातलीय सर्वे कर सटीक जानकारी एकत्रित की गई है। एमडीडीए आपत्तियों के निस्तारण के बाद इसे लागू कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed