फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sainya dham to be built on 50 bigha land in Dehradun, PM Modi announced

देहरादून में 50 बीघा जमीन पर बनेगा सैन्य धाम, पीएम मोदी ने की थी घोषणा

Fri, 07 Aug 2020 03:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 07 Aug 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
sainya dham to be built on 50 bigha land in Dehradun, PM Modi announced
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई (file photo)

राजधानी में 50 बीघा जमीन पर पंचम धाम बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचम धाम की घोषणा की थी। उसके बाद नगर निगम ने सहस्त्रधारा रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड की जमीन इसके लिए दी। शुक्रवार से यहां सफाई का काम शुरू हो गया है। इसी माह के अंत में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इसका शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। सीएम ने उनसे ट्रंचिंग ग्राउंड और पांचवें धाम के संबंध में चर्चा की। मेयर ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए चार हेक्टेयर (50 बीघा) जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। उसके बाद जो जमीन बच जाएगी, उस पर स्थानीय लोगों के लिए पार्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन


चर्चा के बाद मेयर अधिकारियों के साथ ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंचे और अधिकारियों को शुक्रवार से मैदान की सफाई और समतलीकरण के निर्देश दिए। मेयर ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड में जो कूड़ा है, उसके ऊपर सैन्य धाम व पार्क का निर्माण किया जाएगा। समतलीकरण के बाद मिट्टी की लेयर डाली जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात हेक्टेयर जमीन पर बिखरा है कूड़ा

सहस्रधारा रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में करीब सात हेक्टेयर भूमि पर कूड़ा बिखरा है। मेयर ने बताया कि चार हेक्टेयर जमीन सैन्य धाम के लिए दी जा रही है। जबकि तीन हेक्टेयर जमीन पर पार्क बनना है। सैन्य धाम आने वाले समय में प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
 

पीएम और सीएम ने की थी घोषणा

प्रदेश में सैन्य धाम बनाने की घोषणा सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि उत्तराखंड में चार धाम तो हैं एक पांचवां सैन्य धाम भी है। बाद में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में सैन्य धाम बनाने की घोषणा की। मेयर ने नगर निगम क्षेत्र में इसे बनाने का ऐलान किया था।

बायो रेमेडीएशन प्रक्रिया से करेंगे कूड़े को खत्म

ट्रंचिंग ग्राउंड में खड़े कूड़े के पहाड़ को इंदौर की तर्ज पर बायो रेमेडीएशन प्रोसेस से खत्म किया जाएगा। मेयर ने बताया कि इसके लिए दो ट्रॉमल लगाए जा रहे हैं। जिसके जरिये रिफ्यूज ड्राइव फ्यूल और कंपोस्ट को कूड़े में से अलग किया जाता है।

बाकी बचे हिस्से की एचडीपीआई लाइनर जियोसिंथेटिक प्ले लाइनर आदि प्रोसेसिंग के जरिये कैपिंग कर दी जाती है। उन्होंने बताया कि इंदौर ने इस तकनीक के जरिये करीब 40 साल पुराने कचरे का ट्रीटमेंट किया है। मेयर ने कहा कि कूड़े का पूरी तरह ट्रीटमेंट किया जाएगा ताकि भूजल गंदा न हो।

मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद शुक्रवार से ट्रंचिंग ग्राउंड में सैन्य धाम के लिए सफाई शुरू करने जा रहे हैं। इसी माह के अंत में मुख्यमंत्री इसका शिलान्यास करेंगे। सैन्य बहुल प्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए यह चार धाम की तर्ज पर पांचवां धाम होगा।
- सुनील उनियाल गामा, मेयर, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed