फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sainik School ghorakhal Admission students age limit increase 

खुशखबरी: सैनिक स्कूल में प्रवेश की आयु सीमा बढ़ाई, अब इतनी उम्र तक के बच्चे कर सकेंगे आवेदन

Thu, 27 Sep 2018 09:08 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भवाली (नैनीताल)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भवाली (नैनीताल) Updated Thu, 27 Sep 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
Sainik School ghorakhal Admission students age limit increase 
sainik school ghorakhal

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में छठी और नवीं की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की आयु सीमा बढ़ा दी गई है। स्कूल प्रशासन ने यह सीमा एक साल तक बढ़ाई है। परीक्षा छह जनवरी 2019 को 16 केंद्रों पर होगी।

विज्ञापन


आवेदन फॉर्म आठ अक्टूबर से 26 नवंबर तक ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के रजिस्ट्रार प्रेम कुमार ने बताया कि छठी में अब आयु सीमा 10 से 12 वर्ष और नवीं की प्रवेश परीक्षा के लिए 13 से 14 साल कर दी गई है। इससे प्रवेश परीक्षा में 2000 हजार से अधिक आवेदन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यहां बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल और यूपी के सैनिक स्कूलों के लिए 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हल्द्वानी में तीन, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, घोड़ाखाल, रुड़की, देहरादून, श्रीनगर-गढ़वाल, रुद्रपुर, कोटद्वार में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यूपी के सैनिक स्कूलों के लिए बरेली, गोरखपुर में दो-दो, लखनऊ में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक स्कूल में छात्राओं को प्रवेश देने पर भी विचार

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में 10 प्रतिशत सीटों पर छात्राओं को भी प्रवेश देने का प्रस्ताव है। विद्यालय प्रबंधन ने रक्षा मंत्रालय को इसका प्रस्ताव भेज दिया है। रक्षा मंत्रालय और राज्य सरकार के मध्य इस प्रस्ताव पर वार्ता भी शुरू हो चुकी है। 

विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक अगर उत्तराखंड शासन से छात्राओं के हॉस्टल के लिए बजट आवंटित किया जाता है तो पहली बार इस वर्ष से विद्यालय में 10 प्रतिशत छात्राओं को अध्ययन के लिए प्रवेश दे दिया जाएगा। ऐसा होने पर सैनिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर छात्राएं भी भारतीय थल सेना, नौ सेना, वायु सेना में सैन्य अधिकारी बनकर देश की सेवा में आगे आ सकेंगी।

महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरने की तारीख : आठ अक्टूबर से 26 नवंबर
- प्रवेश परीक्षा : छह जनवरी
- मेरिट लिस्ट : चार फरवरी
- मेडिकल परीक्षा : 11 फरवरी
- अंतिम मेरिट लिस्ट : 11 मार्च 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed