फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   safari in rajaji park

सफारी में बैठकर करें राजाजी पार्क में सवारी

Thu, 19 Dec 2013 03:36 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 19 Dec 2013 03:36 PM IST
विज्ञापन
safari in rajaji park

उत्तराखंड की वादियां भले ही सूनी पड़ी हों लेकिन राष्ट्रीय राजाजी पार्क की सफारी सैलानियों को खूब भा रही है।

विज्ञापन


पांच लाख बत्तीस हजार आठ से पांच रुपए का राजस्व

एक महीने में दो हजार से अधिक लोगों ने पार्क के जानवरों का दीदार करने के लिए सफारी का मजा लिया। पार्क प्रशासन को अभी तक पांच लाख बत्तीस हजार आठ से पांच रुपए का राजस्व प्राप्त हो चुका है। राजाजी पार्क सैलानियों के लिए 15 नंवबर को खोल दिए गए थे।

मौसम सुहावना होने से सैलानियों के संख्या में तेजी से इजाफा होता जा रहा है। पार्क में वन सफारी के दौरान हाथी, चीतल, हिरण, भालू, गुलदार आदि के साथ प्रकृति के अनुपम दृश्यों के गवाह बनने के चाह में देश-विदेश से बड़ी सख्या में सैलानी हरिद्वार से सटे 14829.8 हेक्टेयर में फैले चीला वन रेंज में पहुंच रहे है।
विज्ञापन


वन सफारी का मजा ले रहे सैलानी
रेंजर डीपी उनियाल ने बताया कि मौसम अच्छा होने से सैलानियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि एक महीने में दो हजार एक चौहत्तर भारतीय और एक सौ चौरासी विदेश सैलानियों समेत कुल दो हजार तीन सौ अट्ठावन सैलानी वन सफारी का मजा ले चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे चीला वन रेंज से पार्क प्रशासन को एक महीने में पांच लाख बत्तीस हजार आठ सौ पांच रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है।

सूनी पड़ी झीलमिल झील
श्यामपुर क्षेत्र के रसियावड़ वन रेंज में 148 हेक्टेयर में फैली झीलमिल झील सरकार और वन विभाग की उदासीनता का दंश झेल रही है। सैलानियों के अभाव में झील सूनी पड़ी हुई है।

सुविधाओं की भारी कमी होने के कारण सैलानी झील में सफारी के लिए नहीं पहुंच रहे है। पिछले एक महीने में झील में सफारी के लिए अब तक सौ से भी कम लोग सफारी का आनंद लेने पहुंचे।

यह आलम तब है जबकि झीलमिल झील उत्तराखंड में बारहसिंघों का एकमात्र बसेरा है। 200 से भी ज्यादा बारहसिंघे और सुरखाब जैसे पक्षी फिलहाल झील के आसपास देखे जा सकते हैं।


वहीं प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह का कहना है कि बजट नहीं आने के कारण सैलानियों को राजाजी पार्क की जैसी सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है। जिससे सैलानियों की सख्या में इजाफा नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed