फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sadhvi prachi support mob lynching

साध्वी प्राची ने मॉब लिंचिंग को ठहराया जायज, कहा 'इंसाफ न मिलने पर हो रही ऐसी घटनाएं'

Wed, 22 Aug 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 22 Aug 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi prachi support mob lynching
साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला

हिंदू संगठनों से जुड़ी साध्वी प्राची ने गौरक्षा के नाम पर देशभर में हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं को जायज ठहराया है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि जब लोगों को इंसाफ नहीं मिलता तो मजबूरी में मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देना पड़ता है।  उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग की घटनाओं के लिए पुलिस प्रशासन अधिक दोषी है। 

हरिद्वार से दिल्ली लौटते समय प्रशासनिक भवन में बातचीत के दौरान साध्वी प्राची ने मॉब लिंचिंग की घटनाओं में पुलिस प्रशासन को दोषी ठहराते हुए कहा है कि घरों में से गाय को कुछ लोग चुराकर ले जाते हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।

विज्ञापन

जब तक देश में गाय की चोरी होगी तब तक उसका ऐसा ही परिणाम होता रहेगा

Sadhvi prachi support mob lynching
Mob Lynching

तब मजबूरी में मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देना पड़ता है और जब तक देश में गाय की चोरी होगी तब तक उसका ऐसा ही परिणाम होता रहेगा।

असम में चल रहे नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन के मामले में उन्होंने कहा की बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला केवल असम का नहीं है, बल्कि पूरे देश का है।

करोड़ों बांग्लादेशी देश की सड़कों पर पैर पसारे पड़े है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को जिन नेताओं ने वोटर आईडी कार्ड और भारत की नागरिकता दिलाने का काम किया है उन नेताओं पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed