पत्नी-बच्चों सहित 'चार दुकान' पहुंचे सचिन तेंदुलकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल और क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए पहाड़ों की रानी मसूरी दुल्हन की तरह सजी है। विंटरलाइन कार्निवाल और नए साल में देश और दुनिया भर की कई नामी-गिरामी हस्तियां मसूरी पहुंचने वाली हैं।
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर मंगलवार को सपरिवार मसूरी पहुंचे। भारत रत्न मिलने के बाद यह पहली
बार है जब सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ पहाड़ों की रानी मसूरी आए हैं। नए साल के जश्न और क्रिसमस के आसपास पिछले एक दशक से वह मसूरी आ रहे हैं। लेकिन इस बार उनका दौरा खास माना जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि सचिन के दोस्त संजय नारंग ने लाल टिब्बा के पास ढ़हलिया बैंक में जो पांच सितारा सुविधायुक्त आशियां बनाया है। संभवत: उसका उद्घाटन अगले सप्ताह होना है। उसी में वे शामिल होने आए हैं। चर्चा तो यह भी है कि ढहलिया बैंक में जो शानदार आशियां बनाया गया है। वह सचिन तेंदुलकर का ही हैं।
लाल टिब्बा गुलजार होने लगा
ढहलिया बैंक के उद्घाटन समारोह में देश-विदेश के करीब सौ से अधिक फिल्म, क्रिकेट जगत, राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र में जानी-मानी हस्तियां के पहुंचने की उम्मीद है। लाल टिब्बा में दो-तीन दिनों के भीतर ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने क्रिकेटरों के अलावा बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियां पहुंचने वाली हैं।
मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के ढहलिया बैंक का निर्माण पिछले तीन साल से चल रहा है। ढहलिया बैंक में भले ही भारत की काष्ठकला इत्यादि की झलक हैं मगर इसकी डिजाइनिंग विदेशों के आर्किटेक्चरों ने की है। ढहलिया बैंक लाल टिब्बा क्षेत्र में विवादों में भी घिरा रहा। अभी भी इसके निर्माण को लेकर मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन हैं।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि, पुत्र अर्जुन और पुत्री सारा के साथ लगभग पौने छह बजे लाल टिब्बा स्थित चार दुकान पहुंचे। चार दुकान पहुंचते सचिन ने रेस्टोरेंट में चाय की चुस्कियां ली। सचिन ने अपने परिजनों के साथ स्नैक्स लिया। सचिन के मसूरी पहुंचते ही लाल टिब्बा गुलजार होने लगा है। पहले की भांति इस बार भी सचिन ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। सचिन के मित्र संजय नारंग उन्हें मिलने चार दुकान पर ही पहुंचे।
इन दिनों विंटरलाइन कार्निवाल, क्रिसमस और नए साल के जशभन के लिए पहाड़ों की रानी सजने-संवरने लगी है। वही मसूरी में फिल्म सितारों और वीवीआईपी का आवागमन भी शुरू हो गया है। विंटरलाइन कार्निवाल में शिरक्त करने के लिए पहुंचे गायक लक्की अली ने लाल टिब्बा की सैर की।