फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudrapur: Three-year-old kid missing from outside home

रुद्रपुरः बहन के साथ खेल रहा अगवा मासूम पुलिस ने किया बरामद, दो साल पहले लापता हुआ बच्चा भी मिला

Tue, 10 Dec 2019 01:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 10 Dec 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
Rudrapur: Three-year-old kid missing from outside home
लापता बच्चा - फोटो : फाइल फोटो

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बहन के साथ खेल रहा मासूम शिवा सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसे आज पुलिस ने बरामद कर लिया। उसके साथ ही पुलिस ने दो साल पहले किडनैप हुए शिवम को भी बरामद कर लिया है।  इस मामले में पुलिस ने एक पुरुष और तीन महिलाओं को अरेस्ट किया है। 

विज्ञापन

 

बता दें कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बहन के साथ खेल रहा मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने अपहरण का अंदेशा जताया तो पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी में दो लोग मासूम को ले जाते हुए कैद हुए तो पुलिस के हाथपांव फूल गए।

विज्ञापन


आननफानन में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करने के बाद पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई थी। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। रात में ही पुलिस को मासूम के बारे में अहम सुराग हाथ लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मूल रूप से ग्राम मकतूल थाना गजरौला, पीलीभीत (यूपी) निवासी राकेश मौर्य परिवार के साथ आजादनगर गली नंबर तीन ट्रांजिट कैंप में रहता है। वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। रविवार को राकेश काम पर गया था और उसकी पत्नी दवा लेने पीलीभीत गई थी। राकेश का तीन साल का बेटा शिवा अपनी बड़ी बहन खुशबू के साथ दुर्गा पार्क में खेलने गया था।

 

सीसीटीवी कैमरे खंगाले

इसी बीच खेलते हुए शिवा गायब हो गया। खुशबू घर वापस आ गई। जब परिजनों ने शिवा के बारे में जानकारी ली तो उसने उसके गायब होने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने दुर्गा पार्क और आसपास की जगहों में शिवा की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। 

इसके बाद परिजनों ने ट्रांजिट कैंप थाने में घटना की सूचना दी और बच्चे के अपहरण की आशंका जताई। पुलिस ने पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो लोग शिवा को ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में कैद लोगों को चिह्नित करने में जुट गई। पुलिस को दोनों लोगों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे।

पुलिस की टीमें रात को ही मासूम की बरामदगी के लिए निकल गई हैं। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed