फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudrapur news: bjp supporter parshad shot dead by some unknown criminals

रुद्रपुर : भाजपा समर्थित पार्षद को घर से बाहर बुलाकर कार सवार बदमाशों ने मार दी गोली, मौत

Mon, 12 Oct 2020 12:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 12 Oct 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Rudrapur news: bjp supporter parshad shot dead by some unknown criminals
प्रकाश धामी - फोटो : File Photo

भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी को घर से बुलाकर कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आनन फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने धामी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


भदईपुरा से पार्षद प्रकाश सिंह धामी को आज सुबह कार सवार बदमाशों ने घर से बाहर बुलाकर गोली चला दी। जिसमें पार्षद प्रकाश सिंह धामी के सिर, गले और सीने पर गोली लगी सूत्रों की माने तो पार्षद प्रकाश सिंह धामी ने अपने बचाव के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर गोली मार दी
विज्ञापन


उपचार के लिए पार्षद प्रकाश सिंह धामी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना के बाद शहर भर के नेताओं का जिला अस्पताल में जमावड़ा लगा गया। रुद्रपुर के पोस्टमार्टम हाउस में पार्षद हत्यकांड में हुई कार्रवाई के बारे में विधायक ने एसपी सिटी से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की डेढ़ साल पहले देवरिया किच्छा निवासी राधिका से शादी हुई थी। राधिका वर्तमान में गर्भवती है और इसी महीने डिलीवरी होनी है।

पार्षद प्रकाश धामी के शरीर पर गोली के पांच घाव हैं। सूचना के बाद विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ ही कांग्रेस और बीजेपी के नेता भी पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे। सोमवार की सुबह भदईपुरा निवासी 40 वर्षीय प्रकाश धामी के घर के बाहर आईटेन कार में  तीन-चार युवक पहुंचे थे। उन्होंने नगर निगम के काम की बात कहकर प्रकाश को घर से बाहर बुलाया।

 

धामी घर की ओर भागने लगे

प्रकाश को घर के बाहर आता देख खड़े युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। यह देख प्रकाश धामी घर की ओर भागने लगे। इसी बीच तीन-चार गोलियां उन्हें लग गई। वह लहुलूहान होकर मौके पर ही गिर गए। गोलियों की आवाज सुनकर प्रकाश की पत्नी राधिका, मां जानकी देवी समेत अन्य परिजन के साथ ही आसपास के लोग बाहर निकले तो हमलावर कार से तेजी से फरार हो गए।

इस पर लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा, सीओ अमित कुमार, कोतवाल एनएन पंत, रम्पुरा चौकी प्रभारी केजी मठपाल मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही घायल प्रकाश को जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाद में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी में कार सवार दो बदमाशों को पुलिस चिन्हित कर रही है। विधयाक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, दर्जामंत्री सुरेश परिहार, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के साथ ही पार्षद भी पीएम हाउस में पहुंचे।

एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पांच टीम लगाई गई हैं। सीसीटीवी में कैद बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। इधर शव को पोस्टमार्टम से पहले एक्सरे के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसमें पता चलेगा कि कितनी गोली मारी गयी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed